एक महीने पहले भी हुई थी मारपीट, अब दोबारा हमला कर उजड़ा घर का चैन: मैनपुरी में पीड़ित परिवार का छलका दर्द

मैनपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला भारतवाल में नाली के विवाद को लेकर दबंगों ने एक घर में घुसकर जमकर मारपीट की।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 13 September 2026, 1:28 PM IST

Mainpuri: कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला भारतवाल में नाली के विवाद को लेकर दबंगों द्वारा एक परिवार के घर पहुंचकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने पीड़ित अजय गोस्वामी और उसके परिवार के लोगों के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान लोहे के सोंकर, ईंट-पत्थर से हमला किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

क्या है पूरा मामला

पीड़ित के अनुसार घटना शनिवार देर रात की है। नाली को लेकर चल रहे विवाद में आरोपी उसके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने अजय और उसके परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची सुखरानी के साथ भी आरोपियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप है।

यह भी पढ़ें- Mainpuri: घर में POP का काम कर रहा था युवक, करंट से मौत के बाद परिजनों ने लगाया जाम

आरोपियों के साथ की थी मारपीट 

पीड़ित का कहना है कि करीब एक माह पहले भी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया था। आरोप है कि मुकदमे में समझौता करने के लिए आरोपी लगातार दबाव बना रहे थे। समझौता न करने पर दोबारा हमला किए जाने का आरोप पीड़ित पक्ष ने लगाया है।

यह भी पढ़ें - Mainpuri: छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया युवक, फिर इस हालत में मिली लड़की; POCSO में मुकदमा दर्ज

पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग

मामले में अजय गोस्वामी ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर प्रवीण, गोपाल, अर्पित, राज, गुलशन, आर्यन, रश्मि, अभिलाषा, दुर्गा और गीता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित पक्ष का मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Location :  Mainpuri

Published :  13 September 2026, 1:28 PM IST