लोन दिलाने के नाम पर बड़ा खेल, मैनपुरी में फर्जी विज्ञापनों से ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया विज्ञापनों के जरिए लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 25 October 2026, 4:07 PM IST

Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में साइबर क्राइम पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर फर्जी वेबसाइट और फेसबुक विज्ञापनों के जरिए लोगों से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में दिल्ली निवासी राघवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

फर्जी वेबसाइट और विज्ञापनों से लोगों को बनाते थे निशाना

पुलिस के मुताबिक, आरोपी फर्जी वेबसाइट तैयार कराकर फेसबुक विज्ञापनों और गूगल ऐड्स के माध्यम से लोगों को लोन दिलाने का लालच देते थे। इसके बाद वेबसाइट पर आने वाले लोगों का डेटा जुटाकर उन्हें कॉल किया जाता था और रजिस्ट्रेशन, सत्यापन व प्रशिक्षण शुल्क के नाम पर रकम वसूली जाती थी।

यह भी पढ़ें - Mainpuri: BJP पर बरसे सपा विधायक ब्रजेश कठेरिया, रोजगार से वोट चोरी तक कई मुद्दों पर घेरा

नौकरी और लोन की तलाश करने वाले लोगों पर नजर

जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य फर्जी वेबसाइटों के जरिए नौकरी और लोन की तलाश कर रहे लोगों को निशाना बनाते थे। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य बैंक खातों, एटीएम कार्ड और लिंक मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर ठगी की रकम का लेन-देन करते थे।

यह भी पढ़ें - Mainpuri News: रामलीला में अंगद-रावण संवाद के बीच फिल्मी गानों पर डांस! वायरल वीडियो पर उठे सवाल

तकनीकी जांच के बाद दिल्ली निवासी आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, मामले में पहले भी कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। तकनीकी जांच और साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने राघवेंद्र सिंह की भूमिका सामने आने पर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों और साइबर ठगी से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है।

Location :  Mainpuri

Published :  25 October 2026, 4:06 PM IST