
महराजगंज के कोल्हुई में साले की पत्नी को भगा ले गया जीजा (Img: Dynamite News)
Maharajganj: कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव से पारिवारिक रिश्तों को उलझाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति अपनी पत्नी को मायके छोड़ने आया था, लेकिन कुछ समय बाद वह अपने ही साले की पत्नी को लेकर फरार हो गया। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, उक्त व्यक्ति की पहली पत्नी के रहते एक अन्य महिला से भी करीब 20 वर्षों से संबंध थे। वह दूसरी महिला को लेकर उसके मायके आया हुआ था। इसी दौरान आरोप है कि वह दूसरी महिला की भाभी यानी अपने साले की पत्नी को लेकर कहीं फरार हो गया। इस घटना ने पारिवारिक रिश्तों और आपसी विश्वास पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Maharajganj: आठ महीने तक खुले आसमान के नीचे रही गर्भवती महिला, नवजात की मौत से उठे सवाल
बताया जा रहा है कि पति के इस कदम के बाद संबंधित महिला पिछले करीब छह महीने से उसकी तलाश कर रही है। वह लगातार अपने स्तर से पति के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
Maharajganj News: अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, गांव में मची अफरा-तफरी
मामले से परेशान पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। उसने पूरे प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस की जांच और कार्रवाई के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Location : Maharajganj
Published : 2 November 2026, 7:53 PM IST
Topics : Kolhui Police Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) maharajganj police UP News Uttar Pradesh Police