नाबालिग से गंदी हरकत और फिर सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल, गोरखपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ छेड़खानी करने और सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल करने के आरोपी प्रतीक कुमार त्रिपाठी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 12 September 2026, 5:03 PM IST

Gorakhpur: नाबालिग के साथ छेड़खानी करने और सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल करने के आरोप में गोला थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, बीएनएस और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

महिला अपराधों पर कार्रवाई अभियान के तहत गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक गोला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना गोला में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 312/2026 से संबंधित आरोपी को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें - Gorakhpur: नदी की ओर गई थी बालिका, घंटों बाद पुलिस के एक्शन से परिवार की लौटी मुस्कान

पॉक्सो और आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा

गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रतीक कुमार त्रिपाठी पुत्र घनश्याम त्रिपाठी, निवासी ग्राम भीखाभार बुजुर्ग (जगरनाथपुर), थाना गोला, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ नाबालिग से छेड़खानी समेत अन्य आरोपों से संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। मामले में धारा 74, 75(1), 76, 78(2), 79, 352, 351(3) बीएनएस, 7/8 पॉक्सो एक्ट तथा धारा 66ई आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

यह भी पढे़ं - Gorakhpur: थाने के सामने दिनदहाड़े कपड़े की दुकान से 20 साड़ियां चोरी, सीसीटीवी में ये करते कैद हुईं महिलाएं

पुलिस द्वारा जारी आपराधिक इतिहास के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना गोला में मुकदमा अपराध संख्या 312/2026 और 315/2026 दर्ज है। मुकदमा अपराध संख्या 315/2026 में धारा 353(2)/196(1) बीएनएस तथा धारा 3(1)(u) एससी/एसटी एक्ट के तहत भी कार्रवाई दर्ज है।

पुलिस टीम ने दबिश देकर पकड़ा

आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, उपनिरीक्षक आशीष सिंह यादव, कांस्टेबल पिन्टु प्रसाद, रिजर्व कांस्टेबल पंकज गिरि और कांस्टेबल सुबेदार सिंह यादव शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Gorakhpur

Published :  12 September 2026, 5:03 PM IST