विक्षिप्त महिला से दरिंदगी करने वाला बबलू चढ़ गया फतेहपुर पुलिस के हत्थे

फतेहपुर की सुल्तानपुर घोष पुलिस ने मानसिक रूप से विक्षिप्त पीड़िता पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने वाले वांछित अभियुक्त बबलू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद कर उसे न्यायालय में पेशी के लिए भेज दिया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 29 August 2026, 7:45 PM IST

Fatehpur: थाना सुल्तानपुर घोष पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मानसिक रूप से विक्षिप्त पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है।

जानिए पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, थाना सुल्तानपुर घोष में दर्ज मुकदमा संख्या 102/2026 की वादिनी ने 29 जुलाई 2026 को तहरीर देकर अभियुक्त बबलू पुत्र रामऔतार, निवासी बंद का पुरवा मजरे कम्पूरे, थाना सुल्तानपुर घोष, जनपद फतेहपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि अभियुक्त मानसिक रूप से विक्षिप्त पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था। विरोध करने पर अभद्रता किए जाने का भी आरोप है।

ये भी पढ़ें - Fatehpur News: राखी बांधने निकली थी 22 साल की क्षमा, 25 घंटे बाद नहर से मिली लाश… आखिर उस दिन हुआ क्या था?

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने वांछित अभियुक्त को 29 अगस्त की रात करीब 12:35 बजे चौकी चौराहा से हुसैनगंज जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा तथा एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें - Fatehpur News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, मौत से मचा हड़कंप

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक आरिफ पटेल, हेड कांस्टेबल आनंद यादव व कांस्टेबल राजकिशोर शामिल रहे।

Location :  Fatehpur

Published :  29 August 2026, 7:45 PM IST