फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बांदा-सागर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल

फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे में बांदा-सागर मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 9 October 2026, 7:19 PM IST
google-preferred

Fatehpur: फतेहपुर ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे में प्रतापनगर बैलाही बाजार के पास बांदा-सागर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें - Fatehpur: फतेहपुर में सड़क निर्माण की खुली पोल? विधायक ने हाथ से उखाड़ दी परत

बाजार के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, बहुआ निवासी जीतू सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह अपने साथी अनुज अवस्थी पुत्र शिवशंकर अवस्थी के साथ बाइक से घर जा रहे थे। प्रतापनगर बैलाही बाजार के पास बांदा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में जीतू सिंह को गंभीर चोटें आईं।

यह भी पढ़ें - Fatehpur: सड़क किनारे जा रहा था भेड़ों का झुंड, तभी काल बनकर आया बेकाबू ट्रक… 14 की मौत, 40 घायल

पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई

घटना की सूचना मिलने पर ललौली इंस्पेक्टर दिवाकर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस फरार चालक और ट्रक की तलाश में जुटी है।

Location :  Fatehpur

Published :  9 October 2026, 7:19 PM IST

Advertisement