थाना घेराव की धमकी से पुलिस अलर्ट! जानिए क्यों गरमाया चंदौली का माहौल

चंदौली के मुगलसराय में रिटायर्ड फौजी सुनील पटेल से मारपीट के मामले में तनाव बढ़ गया है। सरदार सेना के थाना घेराव के ऐलान के बाद करणी सेना भी मैदान में उतर आई है। दो सेनाओं के आमने-सामने आने से क्षेत्र में सियासी पारा चढ़ गया है और पुलिस अलर्ट पर है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 31 August 2026, 7:14 PM IST

Chandauli: मुगलसराय कोतवाली इलाके में रिटायर्ड फौजी सुनील पटेल पर हमले का मामला अब राजनीतिक रंग लेता दिख रहा है। सरदार सेना की ओर से थाने का घेराव करने के ऐलान के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर है। इसी बीच, घेराव से पहले ही करणी सेना भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गई।

घेराव के ऐलान से तनाव बढ़ा

सरदार सेना ने इस मुद्दे पर दोपहर 2 बजे मुगलसराय कोतवाली का घेराव करने का ऐलान किया था। इसके चलते पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। इसी दौरान, गौरी शंकर के नेतृत्व में करणी सेना के पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे, जिससे दोनों संगठनों के बीच टकराव की स्थिति बन सकती थी।

यह भी पढ़ें - Chandauli News: राजदरी डैम में अचानक बढ़ा पानी, बीच धार में फंसे 3 युवक; पत्थर पर बैठकर बचाई जान

करणी सेना ने पुलिस और कानून-व्यवस्था का समर्थन किया

करणी सेना के नेता गौरी शंकर ने कहा कि वे कानून का पालन कराने और पुलिस बल का समर्थन करने के लिए कोतवाली आए हैं। उन्होंने सरदार सेना पर जातिगत राजनीति करने और पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिसे भी कोई शिकायत हो, उसे कानूनी तरीके से आगे बढ़ना चाहिए; थाने का घेराव करके दबाव बनाने की कोशिश करना गलत है।

हमले के आरोपों की जांच जारी

रिटायर्ड फौजी सुनील पटेल पर हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर गौरी शंकर ने कहा कि प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी विजय प्रताप सिंह को पहले ही पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जांच तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए और कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।

यह भी पढ़ें - Chandauli Crime: नौकरी और मकान का झांसा देकर महिलाओं को बनाते थे बंधक, ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का खुलासा

सोशल मीडिया पर भ्रामक बयानों को लेकर चिंता

करणी सेना ने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर भ्रामक और भड़काऊ बयान फैलाए जाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की।

पुलिस की चौकसी बढ़ी

सरदार सेना द्वारा प्रस्तावित थाने के घेराव को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी हाल में कानून-व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी। यह पूरा मामला मुगलसराय कोतवाली इलाके का है और पुलिस मामले की सक्रियता से जांच कर रही है।

Location :  Chandauli

Published :  31 August 2026, 7:14 PM IST