हिंदी
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
मुगलसराय पुलिस, साइबर सेल और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का सरगना विजय कुमार गुप्ता उर्फ रॉकी समेत तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं।
आरोप है कि गिरोह महिलाओं को नौकरी और रहने के लिए मकान दिलाने का लालच देता था। इसके बाद उन्हें डहिया स्थित एक मकान में ले जाकर कथित तौर पर बंधक बना लिया जाता था।
पुलिस के अनुसार, गिरोह में शामिल महिला आरोपी अंजली गुप्ता खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर पीड़ित महिलाओं को डराती-धमकाती थी।
आरोप है कि महिलाओं के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी दी जाती थी। इसके अलावा उनके परिवार वालों से पैसे की मांग की जाती थी और फोन-पे के जरिए भी रकम ट्रांसफर कराई जाती थी।
पुलिस ने आरोपियों के पास से कई अहम सामान बरामद किए हैं।
बरामदगी में शामिल हैं:
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों में संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अधिकारियों के मुताबिक, गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और अब तक ठगी या ब्लैकमेलिंग का शिकार हुई महिलाओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
Location : Chandauli
Published : 28 August 2026, 7:14 PM IST