
मनचले को भारी पड़ी बदतमीजी (Img: Dynamite News)
Pratapgarh: मानिकपुर इलाके में छेड़खानी करने वाले एक मनचले को लड़की ने बीच सड़क पर कड़ा सबक सिखाया है। युवती से जबरन मोबाइल नंबर मांगना युवक को इस कदर भारी पड़ा कि लड़की ने आपा खो दिया और पैर से चप्पल निकालकर उसकी सरेराह जमकर धुनाई कर दी।
बुधवार दोपहर करीब 2 बजे इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे और स्थानीय इलाके में हड़कंप मच गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक मुख्य मार्ग पर युवक काफी देर से लड़की का पीछा कर रहा था। इसी दौरान उसने लड़की को रोककर उसका मोबाइल नंबर मांगने की हिमाकत की। मनचले की इस हरकत से नाराज लड़की ने बिना वक्त गंवाए अपनी चप्पल निकाली और उस पर बरस पड़ी। लड़की ने बीच सड़क पर मनचले को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
ये भी पढ़ें - Pratapgarh: टूटी छत, बिखरे सपने और बहते आंसू; प्रतापगढ़ हादसे के पीड़ित अमन से मिलकर भावुक हुई पल्लवी पटेल
हैरानी की बात यह रही कि जब युवती अकेले ही उस मनचले को सबक सिखा रही थी, तब वहां मौजूद दर्जनों लोग मूकदर्शक बनकर तमाशा देखते रहे। किसी ने भी आगे बढ़कर मनचले को पकड़ने या बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की, बल्कि लोग अपने मोबाइल से इस पूरी घटना का वीडियो बनाते रहे।
ये भी पढ़ें - Pratapgarh: अखिलेश यादव की हिरासत पर भड़के सपाई, सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस सोशल मीडिया पर तैर रहे वीडियो के आधार पर आरोपी युवक और पीड़ित लड़की की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पहचान होते ही आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Location : Pratapgarh
Published : 12 August 2026, 7:31 PM IST