
धनपतगंज पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार (Img: Dynamite News)
Sultanpur: सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज थाना क्षेत्र में स्कूली छात्राओं के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सड़क से गुजरने वाली छात्राओं को देखकर अश्लील हरकतें कर रहा था और आपत्तिजनक गाने भी गा रहा था।
गिरफ्तार युवक की पहचान गुलाबचन्द्र यादव (22) पुत्र रामअचल, निवासी ग्राम बीरपुर (लखनेपुर), थाना धनपतगंज, जनपद सुलतानपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 164/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मामले में तत्काल कार्रवाई की गई, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
यह कार्रवाई प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-5 और ऑपरेशन मजनू अभियान के तहत की गई। इन अभियानों का उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़, अभद्रता और उत्पीड़न जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाना है। पुलिस लगातार स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों के आसपास निगरानी बढ़ा रही है, ताकि छात्राएं सुरक्षित माहौल में आवागमन कर सकें।
यह भी पढ़ें: Sultanpur News: बार एसोसिएशन चुनाव फिर स्थगित, महिला आरक्षण लागू होने के बाद होगा मतदान
पुलिस के मुताबिक, आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को दो जमानतदारों द्वारा प्रस्तुत जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़ें: Sultanpur: रात के अंधेरे में खेतों के आसपास क्या किया जा रहा था? प्रशासन ने 115 मशीनें हटाकर दिया बड़ा संकेत
आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार मौर्य, हेड कांस्टेबल उमेश सिंह, महिला कांस्टेबल सोनू यादव और महिला कांस्टेबल उपासना शामिल रहीं। पुलिस ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
Location : Sultanpur
Published : 12 August 2026, 5:23 PM IST
Topics : sultanpur news UP News UP Police