मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़ का जिम्मेदार कौन? देवरिया में ओवरस्पीड स्कूल बस की टक्कर से दर्दनाक हादसा

देवरिया के गौरी बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार को SBT स्कूल बस और ई-रिक्शा के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक अकबर की मौत हो गई, जबकि बस में सवार कई स्कूली बच्चे घायल हो गए।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 11 August 2026, 11:22 AM IST
google-preferred

Deoria: गौरी बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार को स्कूली बच्चों से भरी SBT स्कूल बस और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई, जबकि बस में सवार कई स्कूली बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

बस की ई-रिक्शा से जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार, बैतालपुर की ओर से स्कूली बच्चों को लेकर SBT स्कूल बस गौरी बाजार-हाटा मार्ग से गुजर रही थी। रामपुर गांव के मोड़ के पास बस की ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक अकबर निवासी बिशनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने अकबर को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें - Deoria News: बच्चों को लेकर जा रही थी स्कूली बस, रास्ते में अचानक फटा टायर और मच गया हड़कंप; एक की मौत

बस में सवार कई बच्चे घायल

हादसे में बस में सवार कई बच्चों के घायल होने की भी सूचना है। घटना के बाद स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बस की रफ्तार अधिक थी और चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी।

ये भी पढ़ें - Deoria News: संयुक्त किसान मोर्चा का ‘जेल भरो आंदोलन’, जानिए किन मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे किसान और मजदूर

मौके पर पहुंची पुलिस 

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों के साथ-साथ स्कूल बस के चालक की भूमिका और वाहन से जुड़े सुरक्षा मानकों की भी जांच कर रही है। जांच के बाद यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जा सकती है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि बच्चों को लेकर सड़क पर दौड़ रही स्कूल बस की रफ्तार और सुरक्षा मानकों की निगरानी आखिर कौन कर रहा था?

Location :  Deoria

Published :  11 August 2026, 11:22 AM IST

Related News

Advertisement