
बदायूं में रफ्तार का कहर (Img: Dynamite News)
Budaun: जनपद बदायूं के उसैहत थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर बसंत निवासी 22 वर्षीय मुकेश पुत्र श्रीपाल की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मुकेश सोमवार शाम अपनी बाइक से बिल्सी थाना क्षेत्र के शेखपुर दीननगर स्थित अपनी मौसी के घर जा रहा था।
बताया जा रहा है कि उझानी थाना क्षेत्र के कादरचौक-उझानी रोड पर फतेहपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मुकेश की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई।
आरोप है कि फतेहपुर गांव का पूर्व प्रधान राज्यपाल पुत्र सिपट्टर ट्रॉली से मिट्टी लेकर तेज रफ्तार जा रहा था। टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक मौके से फरार हो गया।
हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Location : Badaun
Published : 6 July 2026, 12:34 PM IST
Topics : Badaun News crime news Road Accident UP Police