हिंदी
चैट से खुले चौकाने वाले राज (image source: internet)
Bhopal: भोपाल में 12 मई को 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिली थीं। इस मामले में पुलिस ने उनके पति समर्थ सिंह और उनकी मां, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। फिलहाल समर्थ सिंह फरार बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि ट्विशाि और समर्थ की मुलाकात 2024 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों ने 2025 में शादी कर ली। हालांकि शादी के कुछ समय बाद ही ट्विशा के व्यवहार में बदलाव आने लगा।
Kanpur News: रसूखदार सरगना का ‘ब्लैक बिजनेस’: जानिए कौन है वह डॉक्टर, जिसने पुलिस की नींद उड़ा दी?
ट्विशा की चचेरी बहन मीनाक्षी ने बताया कि शादी से पहले दोनों रोज मिलते थे और घंटों बातें किया करते थे। लेकिन शादी के बाद ट्विशा अचानक चुप रहने लगी। मीनाक्षी के मुताबिक, जब उन्होंने कारण पूछा तो ट्विशा ने कहा था कि वह बाद में बात करेगी, लेकिन फिर कभी खुलकर बात नहीं कर पाई। मीनाक्षी ने दावा किया कि ट्विशा ने उन्हें एक मैसेज भेजा था, जिसमें लिखा था, "मैं फंस गई हूं।" इस मैसेज के बाद परिवार को उसकी चिंता सताने लगी थी।
मीनाक्षी ने आरोप लगाया कि शादी के बाद ट्विशा को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका कहना है कि भोपाल में वर्क फ्रॉम होम नौकरी छूटने के बाद ससुराल पक्ष उसे ताने देता था और उसकी योग्यता पर सवाल उठाए जाते थे।
त्विशा शर्मा केस (image source: internet)
परिवार का दावा है कि शादी के कुछ महीनों में ही ट्विशा का करीब 15 किलो वजन कम हो गया था। मीनाक्षी के अनुसार, ट्विशा बेहद खुशमिजाज लड़की थी, लेकिन शादी के बाद वह तनाव और अकेलेपन में रहने लगी थी।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब ट्विशा प्रेग्नेंट हुई, तब उसके पति समर्थ सिंह ने बच्चे को अपना मानने से इनकार कर दिया। मीनाक्षी के मुताबिक, ट्विशा ने अपनी मां को मैसेज में लिखा था, "वह पूछ रहा है कि यह बच्चा किसका है?"
मृतक के नाम पर चलता रहा गैस का काला खेल! बलरामपुर में एजेंसी कर्मचारियों की करतूत सुन उड़ जाएंगे होश
मौत से कुछ दिन पहले ट्विशा ने अपने दोस्तों और परिवार को कई भावुक संदेश भेजे थे। 7 मई को मीनाक्षी के साथ हुई व्हाट्सएप चैट में ट्विशा ने लिखा था, "मैं बहुत ज्यादा परेशान और बेचैन हूं। मैं जिंदगी में कुछ करना चाहती हूं। शादी से परिवार तो बनता है, लेकिन खुद पर काम करना नहीं छोड़ना चाहिए।"
उसने अपनी दोस्त को सलाह दी थी कि जल्दबाजी में शादी का फैसला कभी नहीं लेना चाहिए। वहीं जब दोस्त ने उसकी चिंता जताई, तो ट्विशा ने जवाब दिया, "मैं ठीक हूं... मुझे बस घर की बहुत याद आती है।" अब ट्विशा के ये मैसेज और परिवार के आरोप पूरे मामले को और गंभीर बना रहे हैं।
Location : Bhopal
Published : 18 May 2026, 6:40 PM IST