
कश्यप समाज सड़कों पर उतरा
मैनपुरी में दुष्कर्म और आत्महत्या मामले ने अब आंदोलन का रूप ले लिया है। पीड़िता के परिजनों को अब तक न्याय न मिलने से आक्रोशित कश्यप समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए हैं। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन हुआ, जहां सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने भाग लिया। प्रदर्शन स्थल पर तनावपूर्ण माहौल है और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। कुछ समय पहले मैनपुरी में एक युवती के साथ दुष्कर्म की कथित घटना हुई थी। परिवारवालों का आरोप है कि प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई और आरोपियों को सजा दिलाने में टालमटोल की गई। इसी मानसिक पीड़ा में आकर युवती ने आत्महत्या कर ली। कश्यप समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह ने इस मुद्दे पर खुलकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर मैनपुरी प्रशासन ने पीड़िता को न्याय नहीं दिलाया और दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया तो हम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ताला जड़ देंगे।
Location : Mainpuri
Published : 12 September 2025, 1:52 PM IST