जिस बेटे को 14 दिन से ढूंढ रहा था परिवार, उसका शव नदी किनारे मिला! परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

देवरिया के माधवपुर गांव से 14 दिन पहले लापता हुए युवक का शव भटनी के फतेहपुर गांव के पास नदी किनारे मिला। परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप लगाते हुए युवती के परिवार पर शक जताया है। परिवार ने 16 नवंबर को शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप बरियारपुर पुलिस पर लगाया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 25 November 2026, 4:20 PM IST

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक युवक की गुमशुदगी का मामला अब मौत की गुत्थी में बदल गया है। जिस युवक को परिवार पिछले 14 दिनों से तलाश रहा था, उसका शव नदी किनारे मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। परिवार को उम्मीद थी कि उनका बेटा कहीं सुरक्षित होगा और जल्द घर लौट आएगा, लेकिन शव मिलने की खबर ने उनकी दुनिया उजाड़ दी। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि गांव की ही एक युवती ने फोन करके युवक को अपने घर बुलाया था। इसके बाद युवती के परिवार के लोगों ने उसकी हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगा दिया।

14 दिन से लापता था माधवपुर गांव का युवक

पूरा मामला देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव का है। यहां का एक युवक करीब 14 दिन पहले अचानक लापता हो गया था। युवक के घर नहीं लौटने पर परिवार के लोग परेशान हो गए और उसकी तलाश शुरू कर दी। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने युवक के लापता होने की जानकारी बरियारपुर थाने में भी दी थी। 16 नवंबर को इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई थी। परिवार लगातार युवक की तलाश में जुटा रहा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

देवरिया में एक ऑफिस, 73 पासपोर्ट और विदेश में नौकरी का सपना! पुलिस की छापेमारी में चौंकाने वाला खुलासा

नदी किनारे मिला युवक का शव

इसी बीच भटनी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के पास नदी किनारे एक युवक का शव मिलने की सूचना सामने आई। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के बीच भी घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई। सूचना मिलने के बाद शव की पहचान की गई तो पता चला कि वह बरियारपुर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव से लापता युवक का है। पहचान होते ही परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई।

प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप

परिजनों के मुताबिक, युवक का गांव की ही एक सजातीय युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार का आरोप है कि इसी रिश्ते को लेकर युवक की हत्या की गई है। आरोप है कि युवती ने फोन करके युवक को अपने घर बुलाया था। परिजनों का दावा है कि युवक जब वहां पहुंचा तो युवती के परिवार के लोगों ने उसकी हत्या कर दी और बाद में शव को ठिकाने लगा दिया।

देवरिया में प्रेमिका से शादी की जिद में पागल हुआ युवक? मोबाइल टावर पर चढ़कर जबरदस्त ड्रामा

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

युवक की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी सामने आया है। परिवार ने बरियारपुर पुलिस और ग्राम सभा के चौकीदार पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि युवक के लापता होने के बाद 16 नवंबर को ही बरियारपुर थाने में लिखित तहरीर दी गई थी। इसके बावजूद उनकी शिकायत पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

Location :  Deoria

Published :  25 November 2026, 4:20 PM IST