Sultanpur: बाप-बेटा मिलकर चला रहे थे नशे का धंधा; पुलिस ने 2,278 किलो गांजे संग दबोचा

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो लोगों को रोका, लेकिन तलाशी में जो मिला उसने सभी को चौंका दिया। सुलतानपुर में पिता-पुत्र की जोड़ी अवैध गांजे के साथ पकड़ी गई। आखिर कितनी मात्रा बरामद हुई और पुलिस ने कैसे की यह कार्रवाई? पूरी खबर पढ़ें।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 2 August 2026, 7:12 PM IST

Sultanpur: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लम्भुआ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को 2.278 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

छंगी मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक चारु निगम के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लम्भुआ पुलिस क्षेत्र में वाहन चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान ग्राम पाण्डेपुर स्थित छंगी मोड़ के पास पुलिस ने दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली, जिसमें उनके कब्जे से अवैध गांजा बरामद हुआ।

Sultanpur: जलभराव से निजात के लिए युद्ध स्तर पर जुटा प्रशासन

पिता-पुत्र के कब्जे से मिला 2.278 किलो गांजा

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रखर सोनी (20) और उसके पिता संतोष सोनी (44) निवासी शाहपुर हरिवंश, थाना लम्भुआ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान दोनों के पास से कुल 2 किलो 278 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

बरामदगी के आधार पर थाना लम्भुआ में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Sultanpur: पेट्रोल-डीजल की अफवाहों को लेकर बड़ा अपडेट, DSO ने की ये अपील

पुलिस टीम ने की संयुक्त कार्रवाई

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव सहित लम्भुआ थाना पुलिस की टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Location :  Sultanpur

Published :  2 August 2026, 7:12 PM IST