घरवाली-बाहरवाली और लड़की बाजी के चक्कर में पति बना ऐसा दरिंदा, 7 साल के बेटे को भी नहीं छोड़ा

एक खबर को पढ़कर आपको पता लगेगा कि हैवान की हदें कहां तक पहुंच सकती है। एक व्यक्ति ने घरवाली और बाहरवाली के चक्कर में ऐसा कांड कर दिया, जिसके बाद सभी लोग हैरान हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 13 November 2026, 7:14 PM IST

New Delhi Desk: एक रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता पर अपने ही 7 साल के मासूम बेटे की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी को डर था कि उसकी दूसरी शादी से पैदा हुआ बेटा भविष्य में उसकी संपत्ति में हिस्सा मांग सकता है। इसी आशंका के चलते उसने कथित तौर पर बच्चे की जान ले ली और शव को घर के पीछे खेतों में बने नाले में फेंक दिया। कई दिनों तक लापता रहे बच्चे का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच में इस पूरी वारदात का खुलासा हुआ।

घरवाली और बाहरवाली के चक्कर में कर दिया कांड

आरोपी की पहचान यूसुफ मुबारक सैयद (58) के रूप में हुई है। उसकी दो पत्नियां हैं। आरोपी ने अपना घर पहली पत्नी से हुए बेटे के नाम कर दिया था। वहीं, दूसरी पत्नी अक्सर इस बात को लेकर उससे विवाद करती थी कि दूसरी शादी से हुए बेटे को भी घर में हिस्सा मिलना चाहिए। पुलिस का कहना है कि आरोपी को आशंका थी कि उसका सात साल का बेटा बड़ा होकर संपत्ति में अपना हिस्सा मांग सकता है। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। मृतक बच्चे की पहचान अरमान यूसुफ सैयद के रूप में हुई है।

Symbolic Photo (Source: Pinterest)

5 नवंबर की रात बेटे को लेकर घर से निकला था पिता

बताया जा रहा है कि 5 नवंबर की रात यूसुफ अपने बेटे अरमान को लेकर घर से निकला था। हालांकि, पूरी रात बीत जाने के बाद भी दोनों वापस नहीं लौटे। बेटे के घर नहीं पहुंचने पर उसकी दूसरी पत्नी परेशान हो गई। उसने बच्चे की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद महिला ने पुलिस से संपर्क किया और बच्चे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। मामले में गांधी चौक पुलिस स्टेशन में अपहरण का केस दर्ज किया गया। पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी और आरोपी पिता के बारे में भी जानकारी जुटाई।

सीसीटीवी में बेटे को खेतों की तरफ ले जाता दिखा आरोपी

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसी दौरान 5 नवंबर की रात का एक फुटेज पुलिस के हाथ लगा। इसमें यूसुफ अपने बेटे अरमान का हाथ पकड़कर घर के पीछे खेतों की तरफ जाता दिखाई दिया।

पूछताछ में कबूला जुर्म, नाले से मिला शव

फुटेज में करीब एक घंटे बाद आरोपी अकेले वापस लौटता हुआ भी नजर आया। इस फुटेज ने पुलिस का शक गहरा कर दिया। पुलिस ने इसके आधार पर आरोपी से पूछताछ की। महाराष्ट्र के लातूर शहर के सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर (SDPO) समीर सिंह साल्वे ने बताया कि सीसीटीवी से मिले सबूतों के सामने आने के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Location :  Maharashtra

Published :  13 November 2026, 7:14 PM IST