मैं मम्मी को बचाता रहा लेकिन पापा ने उन्हें… बेटे के ये शब्द सुनकर हर कोई सन्न रह गया, फिर सामने आई उस खौफनाक दिन की कहानी

मेरठ में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर निशा चौहान की हत्या के बाद उनके बेटे ने जो बताया, उसने पूरे मामले को और भी दर्दनाक बना दिया। एक तरफ घर के अंदर झगड़ा, दूसरी तरफ मासूम बेटे की बेबस कोशिशें... आखिर उस सुबह ऐसा क्या हुआ कि सब कुछ खत्म हो गया?

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 4 July 2026, 1:40 PM IST

Meerut: मेरठ में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर निशा चौहान की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना का सबसे बड़ा गवाह उनका बेटा देव चौहान है। मां को बचाने की कोशिश में वह खुद भी घायल हो गया, लेकिन अपनी मां की जान नहीं बचा सका। पुलिस जब उससे पूछताछ कर रही थी तो उसने जो बताया, उसे सुनकर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

देव ने बताया कि सुबह घर में मां और पिता के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने गुस्से में चाकू उठा लिया और मां पर लगातार हमला कर दिया। देव बीच में आया और मां को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी चाकू लगने से घायल हो गया।

वीडियो बना रही थीं निशा

पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के दौरान निशा अपने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर रही थीं। इसी बीच उन पर हमला कर दिया गया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी पूरी वारदात रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अब सीसीटीवी, फॉरेंसिक रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू की गहराई से जांच की जाएगी।

पहले किडनैप फिर गैंगरेप, मन नहीं भरा तो सिगरेट से दागा और सड़क पर फेंक दी लाश, कश्मीरी पंडित सरला भट्ट की कहानी रूला देगी आपको

गली में गेट लगाने का विवाद भी बना वजह

मृतका के भाई अंकित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जिस गली में निशा रहती थीं, वहां गेट लगाने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस विवाद में पहले भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट हो चुकी थी। पुलिस ने उस समय कार्रवाई भी की थी। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन भी इसी मुद्दे को लेकर बहस शुरू हुई थी। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि घर के अंदर हिंसक वारदात हो गई।

सोशल मीडिया की बढ़ती लोकप्रियता

पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच सोशल मीडिया को लेकर अक्सर तनाव रहता था। इंस्टाग्राम पर बढ़ते फॉलोअर्स, लाइक, कमेंट और मैसेज को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था। इसके अलावा आर्थिक परेशानियां और जमीन से जुड़े पुराने विवाद भी जांच के दायरे में हैं। जानकारी के मुताबिक निशा की सोशल मीडिया से नियमित कमाई हो रही थी, जबकि पति का काम पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रहा था। पुलिस इन सभी पहलुओं को जोड़कर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

बेटे के शब्द सुनकर हर कोई भावुक हो गया

पूछताछ के दौरान देव बार-बार एक ही बात दोहराता रहा कि उसने अपनी मां को बचाने की पूरी कोशिश की थी। उसने बताया कि वह पिता को रोकता रहा, लेकिन उन्होंने उसकी एक नहीं सुनी। यह कहते हुए वह फूट-फूटकर रो पड़ा। उसके बयान ने पूरे मामले को और भी दर्दनाक बना दिया है।

हापुड़ में ‘हम दिल दे चुके सनम’ जैसी कहानी, सुहागरात पर दुल्हन बोली- हाथ लगाया तो हत्या करा दूंगी

परिवार में पसरा मातम

घटना की खबर मिलते ही निशा चौहान के मायके और ससुराल पक्ष में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में रिश्तेदार और आसपास के लोग उनके घर पहुंच गए। अस्पताल और घटनास्थल पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। निशा के मासूम बच्चों की हालत देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य और कई गणमान्य लोग पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। सभी ने इस दर्दनाक घटना पर गहरा दुख जताया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस सभी सबूतों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक रिपोर्ट और गवाहों के बयानों के आधार पर जल्द ही पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी।

Location :  Meerut

Published :  4 July 2026, 1:40 PM IST