Sitapur: पीट-पीटकर अधमरा किया, फिर कसा गला, सीतापुर में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

सीतापुर के संदना क्षेत्र में शौच के लिए गए युवक को हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटने के बाद रूमाल से गला कसकर मारने की कोशिश की। अचेत अवस्था में गन्ने के खेत के पास मिले पीड़ित को गंभीर हालत में अस्पताल से रेफर किया गया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 2 August 2026, 1:53 PM IST

Sitapur: जनपद के संदना थाना क्षेत्र में शनिवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब शौच के लिए घर से निकला एक युवक गांव के बाहर गन्ने के खेत के पास अचेत अवस्था में मिला। परिजनों का आरोप है कि अज्ञात हमलावरों ने युवक को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटने के बाद रूमाल से गला कसकर उसकी हत्या की कोशिश की।

क्या है पूरा मामला

घटना ग्राम बदनपुरवा मजरा आमाघाट की है। परिजनों के अनुसार युवक शाम करीब सात बजे घर से निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। तलाश के दौरान वह गांव के बाहर गन्ने के खेत के पास कच्चे रास्ते पर गंभीर हालत में पड़ा मिला।

ये भी पढ़ें - Sitapur Crime: संतान के झांसे में महिला से दुष्कर्म, ‘झाड़-फूंक’ के नाम पर मौलाना गिरफ्तार

सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायल को सीएचसी मछरेहटा भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।

हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

पीड़ित परिवार ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि युवक पर हमला किसने और किस वजह से किया? पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें - Sitapur News: महमूदाबाद में शिक्षा का जलवा, एक ही कॉलेज से निकले यूपी बोर्ड के टॉपर्स

Location :  Sitapur

Published :  2 August 2026, 1:53 PM IST