कलाई पर बंधी राखी का भी नहीं रखा मान, सीतापुर में जिस भाई से मांगी थी सुरक्षा, उसी के बांके का शिकार बनी मासूम बहन

सीतापुर के रामपुर मथुरा स्थित बजेहरा गांव में नाबालिग बहन की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पिता की तहरीर पर फरार मुख्य आरोपी भाई कोमल समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 2 August 2026, 4:38 PM IST

Sitapur: सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में नाबालिग बहन की गला काटकर हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। हत्या के मुकदमे में नामजद चार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। मुख्य आरोपी भाई अब भी फरार है, जबकि पुलिस प्रेम प्रसंग से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है।

आरोपी के खिलाफ FIR

बजेहरा गांव में हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर मुख्य आरोपी भाई कोमल सहित प्रेमी अनुराग यादव, उसकी बहन नेकपाल और भाई रामकुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 

ये भी पढ़ें - Sitapur: पीट-पीटकर अधमरा किया, फिर कसा गला, सीतापुर में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला

पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़े पारिवारिक विवाद का सामने आया है। विवेचक इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तथ्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रहे हैं। वहीं मुकदमे में नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है।

गला काटकर हत्या का आरोप

सनद रहे कि शनिवार सुबह नाबालिग किशोरी की उसके ही भाई द्वारा बांके से गला काटकर हत्या किए जाने का आरोप है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया था।

ये भी पढ़ें - Sitapur Crime: संतान के झांसे में महिला से दुष्कर्म, ‘झाड़-फूंक’ के नाम पर मौलाना गिरफ्तार

फरार आरोपी की तलाश जारी

फिलहाल सीतापुर पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का विधिक खुलासा किया जाएगा।

Location :  Sitapur

Published :  2 August 2026, 4:38 PM IST