Jammu and Kashmir: पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला के कार्यक्रम में गोलीबारी, बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी

नेशनल कॉन्फ्रेंस के संरक्षक और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला के एक कार्यक्रम में फायरिंग हुई। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी और पार्टी के कई अन्य नेता मौजूद थे। फारूख अब्दुल्ला फायरिंग में बाल-बाल बच गए।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 12 March 2026, 12:54 AM IST
google-preferred

New Delhi: जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित होटल रॉयल पार्क में एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी मच गई। इस समारोह में जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला के साथ डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी मौजूद थे। सुरक्षा गार्डों ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में आरोपी को फारूक अब्दुल्ला के एकदम पास जाकर फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही वो फायर करता है, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी उसे गिराकर काबू कर लेते हैं।

 

जानकारी के मुताबिक फारूक अब्दुल्ला जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक शादी में शामिल होने गए थे इस दौरान ये गोलीबारी हुई है। फारूख अब्दुल्ला फायरिंग में बाल-बाल बच गए हैं। गोली चलाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है।

शादी समारोह में शामिल होने के लिए फारूक अब्दुल्ला के साथ जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरेंद्र चौधरी भी आए थे। घटना में सुरेंद्र चौधरी को मामूली चोटें आई हैं। उनको प्राथमिक इलाज दिया गया है।

शादीशुदा से मोहब्बत: मैं तुम्हारी बीवी के साथ… दर्द भरे मैसेज के बाद कुंवारी लड़की ने चुना ये खौफनाक रास्ता

पुलिस का बयान

पुलिस ने बताया कि फायरिंग करने वाले हमलावर  की पहचान पुरानी मंडी के निवासी कमल सिंह जमवाल के रूप में हुई है। सुरक्षा गार्डों ने उसे काबू कर लिया है और पूछताछ के लिए ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जम्मू के पॉश ग्रेटर कैलाश इलाके में उस समय घटी जब अब्दुल्ला और उपमुख्यमंत्री एक शादी समारोह से बाहर आ रहे थे।

पुलिस  अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ और जमवाल कथित तौर पर नशे की हालत में था। अधिकारियों ने बताया कि अब्दुल्ला और चौधरी पार्टी नेता बी एस चौहान को उनके बेटे की शादी की बधाई देने आए थे।

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर गरमाई बहस, अमित शाह बोले- जवाब कसकर दूंगा

सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा

इस घटना पर जम्मू कश्मीर के सीएम और फारूक अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अल्लाह दयालु हैं। मेरे पिता बाल-बाल बच गए। फिलहाल जानकारी अधूरी है, लेकिन इतना पता है कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल लेकर उनके बेहद करीब आ गया और गोली चला दी। सुरक्षा दल ने ही गोली को रोककर हत्या के प्रयास को नाकाम कर दिया। फिलहाल सवालों से ज्यादा जवाब हैं, जिनमें से एक यह भी है कि कोई व्यक्ति जेड+ एनएसजी द्वारा सुरक्षित पूर्व मुख्यमंत्री के इतने करीब कैसे पहुंच गया।

उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी की प्रतिक्रिया

जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आप पुलिस से पूछिए कि इतनी बड़ी सुरक्षा चूक कैसे हुई है। ये कार्यक्रम रॉयल पार्क, ग्रेटर कैलाश में था। वहां स्थानीय पुलिस का कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। ये बहुत बड़ी सुरक्षा चूक है।

उन्होंने कहा कि एक ऐसा कार्यक्रम जहां मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और सलाहकार मौजूद हैं और वहां यदि कोई व्यक्ति हथियार लेकर पहुंच जा रहा है तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सुरक्षा का प्रबंधन कैसा था।

Location :  New Delhi

Published :  12 March 2026, 12:16 AM IST

Advertisement

No related posts found.