
नए मकान का लिंटर गिरने से दो की मौत (Img: X)
Shahjahanpur: सोमवार सुबह हुई बारिश शाहजहांपुर के एक परिवार के लिए जिंदगी का सबसे दर्दनाक हादसा बन गई। पुवायां थाना क्षेत्र के मुड़िया कुर्मियात गांव में एक नए मकान का लिंटर अचानक भरभराकर नीचे आ गिरा। उस वक्त मलबे के नीचे एक परिवार के तीन लोग दब गए। हादसे में चाचा और उसके महज दो साल के भतीजे की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
मुड़िया कुर्मियात गांव में अरविंद ने करीब एक महीने पहले ही मकान का निर्माण कराया था। सोमवार सुबह बारिश के बीच अचानक मकान का एक हिस्सा ढह गया। बताया जा रहा है कि पड़ोस में मौजूद राजाराम के कच्चे मकान की दीवार बारिश के चलते गिर गई थी। दीवार गिरने के बाद उसका मलबा अरविंद के मकान की सिंगल ईंट की दीवार पर आ गया। दीवार मलबे का दबाव नहीं झेल सकी और देखते ही देखते मकान का लिंटर नीचे आ गिरा।
हादसे के समय अरविंद के भाई राजन कोरी अपनी पत्नी काजल और दो साल के बेटे आरव के साथ मकान के नीचे बैठे थे। अचानक लिंटर गिरने से तीनों मलबे में दब गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे।ग्रामीणों ने बिना देर किए मलबा हटाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक राजन और मासूम आरव की जान जा चुकी थी।
ये भी पढ़ें- बेटे की जिंदगी बचाने को मां ने दे दी किडनी, ट्रांसप्लांट के बाद फेल हुआ अंग; अब हर तीसरे दिन 3 हजार जुटा रहा परिवार
राजन की उम्र करीब 27 साल थी, जबकि उनके भतीजे आरव की उम्र महज दो वर्ष थी। एक साथ परिवार के दो सदस्यों की मौत की खबर से गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे में घायल काजल को ग्रामीणों की मदद से तुरंत बंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
ये भी पढ़ें- भोर में गंगा स्नान बना काल, एक ही परिवार के तीन समेत चार कांवड़िया गहरे पानी में समाए; मचा हड़कंप
घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग के अधिकारी भी गांव पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई। बारिश के बीच हुए इस हादसे ने गांव में लोगों को दहला दिया है। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण आसपास की कच्ची दीवारों और निर्माणाधीन या नए बने मकानों पर भी दबाव बढ़ गया था। इसी बीच पड़ोसी मकान की दीवार गिरने के बाद मलबे का भार अरविंद के मकान पर पड़ा और यह दर्दनाक हादसा हो गया।
एक तरफ परिवार नए मकान को लेकर उम्मीदों से भरा था, लेकिन बारिश के बीच कुछ ही पलों में वही मकान मौत का मंजर बन गया। चाचा-भतीजे की मौत के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
Location : Shahjahanpur
Published : 17 August 2026, 2:30 PM IST