Sambhal Violence: संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश थी, जांच आयोग की रिपोर्ट में हिंसा पर बड़ा खुलासा

संभल हिंसा पर बनी न्यायिक आयोग की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश विधानसभा में पेश कर दी गई है। रिपोर्ट में बड़ा खुलासा करते हुए घटना को पूर्वनियोजित साजिश करार दिया गया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 5 August 2026, 4:49 PM IST

Sambhal: उत्तर प्रदेश के संभल में नवंबर 2024 में हुई हिंसा के बारे में एक न्यायिक आयोग की रिपोर्ट विधानसभा में पेश की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हिंसा अचानक नहीं हुई बल्कि यह पहले से रची गई साजिश का नतीजा थी। मामले के कई अहम पहलुओं पर रोशनी डालते हुए आयोग ने घटनाओं के क्रम का विस्तृत ब्योरा दिया है।

रिपोर्ट में किन नेताओं का जिक्र?

आयोग की रिपोर्ट में सांसद जिया-उर-रहमान बर्क और विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल की भूमिकाओं का जिक्र है। रिपोर्ट के अनुसार, गलत जानकारी फैलने के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया और हालात धीरे-धीरे बिगड़ते चले गए।

24 नवंबर को कैसे बिगड़े हालात?

रिपोर्ट के मुताबिक, 24 नवंबर 2024 को मस्जिद के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। माहौल तेजी से तनावपूर्ण हो गया और हिंसा भड़क उठी। इसके बाद, कई जगहों पर तोड़-फोड़ और झड़प की घटनाएं हुईं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

चार लोगों की मौत, 28 पुलिसकर्मी घायल

हिंसा के दौरान चार लोगों की मौत हो गई और 28 पुलिसकर्मी घायल हो गए। सात पुलिसकर्मियों को गोली लगी थी। हालांकि, आयोग की जांच से पता चला कि पुलिसकर्मियों को लगी गोलियां पुलिस के हथियारों से नहीं चलाई गई थीं।

Location :  Sambhal

Published :  5 August 2026, 4:49 PM IST