हिंदी
गांव में आक्रोश
Saharanpur: सहारनपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने लोगों को अंदर तक झकझोर दिया। जिस मंदिर को लोग आस्था और भरोसे की जगह मानते हैं, वहीं एक मासूम बच्ची के साथ कथित अश्लील हरकत किए जाने का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आरोप है कि मंदिर में पुजारी का काम करने वाले व्यक्ति ने 10 साल की बच्ची को बहाने से अपने पास बुलाया और उसके साथ गलत हरकत करने लगा। बच्ची के शोर मचाते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
पूरा मामला सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव सकला स्थित शिव मंदिर का बताया जा रहा है। गांव के लोग रोज की तरह अपने काम में लगे थे और बच्चे मंदिर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान मंदिर में मौजूद विजय पंडित नाम का व्यक्ति कथित तौर पर एक 10 साल की बच्ची को बहाने से अपने पास बुलाकर मंदिर के अंदर ले गया।
आरोप है कि मंदिर के अंदर ले जाने के बाद उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। बच्ची अचानक डर गई और जोर-जोर से रोने लगी। उसकी चीख सुनते ही आसपास मौजूद लोग मंदिर की तरफ दौड़ पड़े। जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो बच्ची डरी-सहमी हालत में रो रही थी। लोगों ने तुरंत बच्ची को आरोपी के पास से छुड़ाया और गुस्से में आरोपी की पिटाई शुरू कर दी।
सहारनपुर में इकरा हसन के समर्थकों की रिहाई, पूर्व मंत्री ने खोला मोर्चा… गरमाई राजनीति
घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मंदिर के बाहर जमा हो गए। ग्रामीणों का कहना था कि धार्मिक स्थल के अंदर इस तरह की हरकत बेहद शर्मनाक है और आरोपी को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाना चाहिए। गुस्साए लोगों ने आरोपी विजय पंडित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंच गई। घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए इलाके में गश्त बढ़ा दी ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके।
बच्ची की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी गांव के अन्य बच्चों के साथ मंदिर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि उसी दौरान मंदिर में मौजूद विजय पंडित बच्ची को बहाने से अपने पास ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने लगा। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने सिर्फ छेड़छाड़ ही नहीं की बल्कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश भी की। बच्ची के शोर मचाने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बड़ी घटना होने से बच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही बच्ची के परिजन और गांव के लोग बड़ी संख्या में देहात कोतवाली पहुंच गए। बच्ची अनुसूचित जाति से होने के कारण भीम आर्मी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी बीच कुछ हिंदू संगठन के लोग भी वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। काफी देर तक कोतवाली परिसर में नारेबाजी और हंगामा चलता रहा। हालात बिगड़ते देख पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया।
मामले को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
Location : Saharanpur
Published : 23 May 2026, 1:58 PM IST