
बाबा लाल दास आश्रम के पास हुई गिरफ्तारी (Source: Dynamite News)
Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना मंडी पुलिस, एसओजी, स्वॉट और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ 20 लाख रुपये आंकी गई है।
एसपी सिटी व्योम बिंदल ने पुलिस सभागार में प्रेस वार्ता कर कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशे की सप्लाई के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक, 20 अक्टूबर को थाना मंडी क्षेत्र में बाबा लाल दास आश्रम के बाड़े के गेट के पास चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई एएसपी सारिका चौधरी के नेतृत्व में थाना मंडी प्रभारी वीरेंद्र सिंह और एसओजी, स्वॉट व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने की।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रेशमा उर्फ अर्शी, आसमा उर्फ बॉबी, निजाकत उर्फ नजीब और अब्दुल उर्फ आहद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तस्करी में इस्तेमाल किए जाने वाले चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, रेशमा के पास से 400 ग्राम, आसमा के पास से 200 ग्राम और निजाकत व अब्दुल के पास से 250-250 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इस तरह कुल बरामदगी 1 किलो 100 ग्राम हुई।
दशहरे पर रावण की पूजा: 250 साल पुरानी परंपरा, चित्रकूट के इस गांव की कहानी हैरान कर देगी
पुलिस का दावा है कि आरोपी मुरादाबाद से स्मैक लाकर सहारनपुर में रेलवे स्टेशन के आसपास डीलिंग करते थे। इसके बाद शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे तस्करों को नशीला पदार्थ सप्लाई किया जाता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी खुद भी स्मैक ऊंचे दामों पर बेचते थे।
पुलिस के अनुसार, आरोपी निजाकत के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से चार मुकदमे दर्ज हैं और वह शामली से वांछित था। थाना मंडी में इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस अब स्मैक की सप्लाई करने वाले लोगों और नेटवर्क से जुड़े अन्य संपर्कों की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच के आधार पर आगे गिरफ्तारियां और आरोपियों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
Location : Saharanpur
Published : 20 October 2026, 3:17 PM IST