इश्क, तकरार और सरेआम गुंडागर्दी, जानिए सदर कोतवाली के उस घर में अचानक कैसे मच गई चीख-पुकार

सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौरी गांव में प्रेम संबंध को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी-डंडों के हमले में 27 वर्षीय महिला गंभीर घायल हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 3 July 2026, 7:14 PM IST

Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के बिसौरी गांव में प्रेम संबंध को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि युवती के मायके पक्ष के लोग प्रेमी के घर पहुंच गए, जहां दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान लाठी-डंडों से हुए हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रेमी के घर पहुंचा मायके पक्ष

जानकारी के अनुसार, युवती के प्रेमी के साथ रहने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर नाराज मायके पक्ष के लोग प्रेमी के घर पहुंच गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई।

Chandauli News: अधिवक्ता उपेंद्र सिंह से बदसलूकी पर भड़के कोर्ट के सूरमा, प्रशासन ने ऐसे शांत कराया वकीलों का गुस्सा

महिला का हाथ और पैर टूटा

मारपीट के दौरान अंजली (27 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि लाठी-डंडों से हुए हमले में उसका हाथ और पैर टूट गया। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना में अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से जानकारी जुटानी शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

Chandauli: भीड़ में चुराते थे बाइक फिर बदल देते नंबर प्लेट, जानें कैसे हुआ अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और घटना के कारणों की जांच जारी है।

Location :  Chandauli

Published :  3 July 2026, 7:14 PM IST