एक गलती और खाते से गायब हो गए करीब 6 लाख! कानपुर देहात पुलिस ने लौटाई पूरी रकम

कानपुर देहात में साइबर ठगी के शिकार हुए एक व्यक्ति को पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी राहत मिली है। साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर बैंक खाते से 5,99,948 रुपये ट्रांसफर कर लिए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने रकम को होल्ड कराया और न्यायालय के आदेश पर पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 10 September 2026, 5:39 PM IST

Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए साइबर ठगी के शिकार हुए एक व्यक्ति के खाते में 5,99,948 रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को राहत मिली और उसने कानपुर देहात पुलिस का आभार व्यक्त किया।

साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर उड़ाए थे रुपए 

पुलिस के अनुसार गजनेर थाना क्षेत्र के विरसिंगपुर निवासी अतुल कुमार के मोबाइल फोन को साइबर ठगों ने हैक कर लिया था। इसके बाद उनके बैंक खाते से 31 जुलाई 2026 को कुल 5,99,948 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। घटना के बाद पीड़ित ने 1 अगस्त 2026 को साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी।

यूपी पुलिस के सिपाही ने कानपुर देहात SP ऑफिस की छत से लगाई मौत की छलांग, पीछे छोड़े कई बडे सवाल

न्यायालय के आदेश पर पीड़ित के खाते में पहुंचे रुपए 

शिकायत मिलते ही थाना साइबर क्राइम पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान ठगों द्वारा इस्तेमाल किए गए बैंक खाते और वॉलेट को डेबिट फ्रीज कराकर धनराशि होल्ड कराई गई। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर पूरी रकम पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।

जनता ने पुलिस से की ये मांग

जिले के झींझक कस्बा निवासी व्यापारी अमित गुप्ता, दीपक गुप्ता (पान शॉप), राममोहन बाजपेई, कमल पांडे, अजय सेंगर, महेंद्र सिंह चौहान समेत कई लोगों ने कानपुर देहात की पुलिस से मांग करते हुए कहा कि साइबर ठगी करने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे ताकि साइबर ठगी जैसे अपराधों पर लगाम लग सके।

चीखते रहे मासूम, फरिश्ता बने ग्रामीण…. कानपुर देहात में स्कूल वैन पलटने के बाद ऐसे बची 19 बच्चों की जान

पुलिस ने जनता से की अपील

कानपुर देहात पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ऐप पर भरोसा न करें। यदि किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होती है तो तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर सूचना दें, ताकि समय रहते धनराशि सुरक्षित कराई जा सके। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए अभियान लगातार जारी है और पीड़ितों को समय पर राहत दिलाना प्राथमिकता है।

Location :  Kanpur Dehat

Published :  10 September 2026, 5:39 PM IST