हिंदी
सेवानिवृत्त CO ने मंदिर के महंत को डरा-धमका कर की लाखों रुपये ठगी (Img: Google)
आगरा: आगरा पुलिस ने राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के महंत को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठने के मामले में रकाबगंज से सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक (CO) विवेक शर्मा और उनके साथी जितेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने महिला से जुड़े वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी थी। आरोपी पुलिस की वर्दी और अपने रुतबे का इस्तेमाल कर लंबे समय से अवैध वसूली कर रहे थे।
इस मामले का मुख्य आरोपी जितेंद्र (निवासी, राजस्थान) ने आगरा के रकाबगंज इलाके में स्थित एक धार्मिक संस्थान के सेवक को अपना निशाना बनाया था। आरोपी जितेंद्र ने सेवक को बदनाम करने का डर दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू किया और राइफल की नोक पर सीने पर बंदूक तानकर धमकाया। जान से मारने की धमकी देकर जितेंद्र ने मंदिर सेवक से जबरन 1 लाख रुपये की भारी रकम छीन ली।
इस डरावनी वारदात में आरोपी जितेंद्र के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस का एक सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी (रिटायर्ड सीओ) विवेक शर्मा भी शामिल था। पूर्व पुलिस अधिकारी होने के नाते, रिटायर्ड सीओ विवेक शर्मा ने अपनी पहुंच और प्रभाव का दुरुपयोग करते हुए इस अवैध वसूली को अंजाम देने में मुख्य साजिशकर्ता की भूमिका निभाई। इन दोनों बदमाशों ने मिलकर पीड़ितो को इस कदर डरा दिया था कि वह शुरुआती दौर में पुलिस के पास जाने से भी घबरा रहा था।
पीड़ित ने बताया कि 26 मई को आरोपियों ने फतेहाबाद रोड स्थित जेपी पैलेस होटल में बुलाया था। वहां उसे धमकाकर पांच लाख रुपये मांगे गए, लेकिन इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताते हुए वहां से चला गया। इसके कुछ देर बाद फिर से उसका कॉल आया और शाहजहां गार्डन के पास बुलाया गया। अब उन लोगों की संख्या तीन हो गई थी। जिसमें एक न्यू आगरा, गणेश बाग कॉलोनी निवासी शर्मा जो कि रिटायर सीओ थे। आरोपियों ने पीड़ित के सीने पर अपनी लाइसेंसी राइफल तानकर उससे एक लाख रुपये छीन लिया।
जब इस जबरन वसूली और राइफल के बल पर लूट की जानकारी स्थानीय पुलिस अधिकारियों तक पहुंची, तो पुलिस ने तुरंत मामले को संज्ञान में लिया। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए रकाबगंज थाने की पुलिस ने त्वरित टीम गठित की गई। पुलिस ने पुख्ता सबूत जुटाकर और जाल बिछाकर दोनों आरोपियों- रिटायर्ड सीओ विवेक शर्मा और जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर जेल भेज दिया। पुलिस की इस सख्त और त्वरित कार्रवाई से इलाके में अपराधियों के हौसले पस्त हुए है।
Location : Agra
Published : 6 June 2026, 6:43 PM IST