Ram Mandir चढ़ावा चोरी की जांच में बड़ा अपडेट! 30 बैंक लॉकरों का हो रहा सत्यापन, चंपत राय की बढ़ी सक्रियता से उठे सवाल

Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी 30 बैंक लॉकरों में रखी वस्तुओं का फोरेंसिक सत्यापन कर रही है। ऑडियो-वीडियो साक्ष्य डिजिटल रूप से सुरक्षित किए जा रहे हैं। इसी बीच चंपत राय की अयोध्या में बढ़ती सक्रियता और ट्रस्ट में संभावित वापसी की चर्चाओं ने मामले को फिर सुर्खियों में ला दिया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 26 August 2026, 9:53 AM IST

Ayodhya: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले की जांच अब दस्तावेजों से आगे बढ़कर बैंक लॉकरों में रखी संपत्तियों के भौतिक और फोरेंसिक सत्यापन तक पहुंच गई है। एसआईटी की फोरेंसिक ऑडिट टीम राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े 30 बैंक लॉकरों में रखी वस्तुओं का रिकॉर्ड से मिलान कर रही है। इसी बीच ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की बढ़ती सक्रियता ने भी नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

30 बैंक लॉकरों में रखी वस्तुओं का सत्यापन

जांच टीम लॉकर खोलने से लेकर उसमें मौजूद प्रत्येक वस्तु की पहचान और संख्या दर्ज कर रही है। पूरी प्रक्रिया की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा रही है। इसके बाद लॉकर में मौजूद सामान का संबंधित अभिलेखों से मिलान किया जा रहा है।

जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि ट्रस्ट के रिकॉर्ड में दर्ज वस्तुएं वास्तव में लॉकरों में मौजूद हैं या नहीं। सत्यापन के दौरान किसी भी तरह का अंतर सामने आने पर उसे जांच का हिस्सा बनाया जाएगा।

डिजिटल साक्ष्य भी किए जा रहे सुरक्षित

एसआईटी की फोरेंसिक टीम सत्यापन के दौरान तैयार किए जा रहे वीडियो, ऑडियो और दस्तावेजों को डिजिटल माध्यम में सुरक्षित कर रही है। जांच से जुड़े साक्ष्यों को पेन ड्राइव में संकलित किए जाने की जानकारी है।

सूत्रों के अनुसार, एसआईटी अपनी जांच के अंतिम चरण में है। सितंबर के पहले सप्ताह में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष रिपोर्ट पेश किए जाने की संभावना है। वहीं, दो सितंबर को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है।

Security Alert: त्योहारों पर मिर्जापुर में परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर! SP अपर्णा रजत कौशिक का फ्लैग मार्च, ड्रोन से होगी निगहबानी

चंपत राय की वापसी को लेकर चर्चाएं तेज

इसी बीच ट्रस्ट के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने चंपत राय को दोबारा ट्रस्ट का महासचिव बनाए जाने की चर्चाओं का विरोध किया है। उन्होंने 23 अगस्त को ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास और कार्यकारिणी सदस्यों को ईमेल भेजकर अपना पक्ष रखा।

महिपाल सिंह ने दावा किया कि उन्हें जानकारी मिली है कि चंपत राय को फिर से महासचिव बनाए जाने पर विचार हो रहा है। उन्होंने कथित भ्रष्टाचार, चोरी और अव्यवस्था से जुड़े आरोपों की जांच का हवाला देते हुए इस संभावित नियुक्ति पर आपत्ति जताई है।

US Immigration Freeze: अमेरिका जाने के सपने पर लगा ब्रेक! ट्रंप सरकार ने दुनिया भर में रोके वीजा इंटरव्यू, जानें नया नियम

मंदिर आयोजनों में चंपत राय की बढ़ी सक्रियता

चंपत राय इन दिनों अयोध्या के मठ-मंदिरों के विभिन्न धार्मिक आयोजनों में लगातार नजर आ रहे हैं। वह संतों से मुलाकात कर रहे हैं और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। उनकी इस बढ़ती सक्रियता को लेकर रामनगरी में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

दो सितंबर की ट्रस्ट बैठक को भी अहम माना जा रहा है। बैठक में महासचिव, प्रवक्ता, सीईओ समेत खाली पदों पर नियुक्ति को लेकर निर्णय होने की उम्मीद है। हालांकि चंपत राय की वापसी को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उनकी बढ़ती सक्रियता के बीच संभावित वापसी की अटकलें जरूर तेज हो गई हैं।

Location :  Ayodhya

Published :  26 August 2026, 9:53 AM IST