
कैलाश हिल्स केस (Img: Google)
New Delhi : राजधानी के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के कैलाश हिल्स में युवती से दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या के सनसनीखेज मामले में गिरफ्तार आरोपी राहुल मीणा को सोमवार दोपहर साकेत कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद उसे अदालत में लाया गया। जहां पुलिस ने सात दिन की न्यायिक हिरासत की मांग रखी। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपिका ठाकरान ने इस मांग को स्वीकार कर लिया। अब आरोपी को चार मई को अगली सुनवाई के लिए दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।
खबर अपडटे हो रही है...
Location : New Delhi
Published : 27 April 2026, 4:21 PM IST