हिंदी
एसपी ऑफिस में बंटीं खुशियां (Img: Dynamite News)
Raebareli: रायबरेली पुलिस की सर्विलांस एवं एसओजी टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुम एवं खोए हुए 101 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में सर्विलांस सेल ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर प्राप्त ट्रेसेबिलिटी डिटेल्स एवं शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से मोबाइल फोन बरामद किए। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सभी बरामद मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने रायबरेली पुलिस और सर्विलांस टीम का आभार व्यक्त किया।
इस अभियान में एसओजी प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव एवं सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक चंद्र प्रताप सिंह सहित एसओजी और सर्विलांस टीम के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायबरेली पुलिस के इस सराहनीय कार्य की आमजन द्वारा प्रशंसा की जा रही है।
Location : Raebareli
Published : 3 July 2026, 6:34 PM IST
Topics : crime news Dynamite News police raebareli news UP News