टावर पर चढ़ गया युवक, फिर अचानक नीचे गिरा; नथुवापुर में मचा हड़कंप

रायबरेली के नथुवापुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक हाईटेंशन बिजली लाइन के टावर पर जा चढ़ा। उसे देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को भी सूचना दी गई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 15 September 2026, 10:20 AM IST

Raebareli: भदोखर थाना क्षेत्र के नथुवापुर गांव में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक हाईटेंशन बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देखकर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। घटना को लेकर गांव में काफी देर तक हलचल बनी रही।

टावर पर चढ़ा युवक

जानकारी के मुताबिक, युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस और संबंधित अधिकारियों को देने की कोशिश की। ग्राम प्रधान अजय के अनुसार, घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और उच्च अधिकारियों को तत्काल दे दी गई थी।

ये भी पढ़ें- मोबाइल में गंदी चीजें देखने लगा क्लास-4 का छात्र, बहन के साथ हरकत के बाद मचा हड़कंप; टीचर की भी बनाई थी तस्वीरें

अचानक हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि इसी दौरान युवक अचानक टावर से नीचे गिर गया। उसके नीचे गिरते ही मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाने की तैयारी की गई।

ये भी पढ़ें- 168 पंडाल, गूंजते जयकारे और ‘झारखंडी के राजा’, बलरामपुर में गणेशोत्सव का भव्य आगाज

जिला अस्पताल में हालत नाजुक

एंबुलेंस की मदद से युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज किया जा रहा है। युवक टावर पर किस वजह से चढ़ा था, इसे लेकर अभी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

Location :  Raebareli

Published :  15 September 2026, 10:20 AM IST