Raebareli Crime: लालगंज में बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी को पीटकर लूटा

रायबरेली के लालगंज क्षेत्र में एक कपड़ा व्यापारी पर कार सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी को रास्ते में रोककर बेरहमी से पीटा गया और ₹15 हजार लूट लिए गए। घायल व्यापारी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 1 May 2026, 11:40 AM IST
google-preferred

Raebareli: रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के तौधकपुर गांव के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दुकान बंद कर घर लौट रहे एक कपड़ा व्यापारी पर कार सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने व्यापारी वेद प्रकाश को रास्ते में रोक लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। हमले में व्यापारी को शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।

नकदी लूटकर बदमाश फरार

मारपीट के दौरान बदमाशों ने व्यापारी के पास रखे करीब ₹15 हजार नकद भी लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पीड़ित के परिवार को सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।

Raebareli Temple Theft: प्राचीन अभय दाता मंदिर से नकदी लेकर फरार युवक CCTV में कैद

गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

घायल वेद प्रकाश को परिजन तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

Video | Raebareli | कंपनियां सब्सिडी वाले खाद के साथ अनुपयोगी उत्पादों की जबरन कर रही लिंकिंग, कृषि व्यापारी आक्रोशित

पीड़ित परिवार ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। आरोपी बदमाशों की तलाश जारी है।

Location :  Raebareli

Published :  1 May 2026, 11:37 AM IST

Advertisement