पति से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी पत्नी, अगले ही पल स्क्रीन पर दिखा ऐसा मंजर कि उड़ गए होश

प्रयागराज के भारतगंज में 30 वर्षीय विवाहिता रहमुन निशा ने कथित तौर पर पति से वीडियो कॉल पर बात करते समय फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच जारी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 23 July 2026, 4:48 PM IST

Prayagraj: प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र स्थित भारतगंज के कदम रसूल मोहल्ले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। एक 30 वर्षीय विवाहिता ने कथित तौर पर पति से वीडियो कॉल पर बात करते समय फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

वीडियो कॉल के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

मृतका की पहचान रहमुन निशा (30) पत्नी जावेद के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10 बजे रहमुन निशा अपने कमरे में थीं और दिल्ली में नौकरी कर रहे अपने पति जावेद से वीडियो कॉल पर बात कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने कथित तौर पर फंदा लगा लिया। यह दृश्य देखकर जावेद घबरा गए और तुरंत अपने छोटे भाई सैफ को फोन कर घर पहुंचने को कहा।

दरवाजा खोलते ही सामने था दिल दहला देने वाला दृश्य

सूचना मिलते ही परिजन भागकर कमरे तक पहुंचे। दरवाजा खोलने पर रहमुन निशा फंदे से लटकी मिलीं। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Mainpuri: छात्रों पर बर्बरता से गरमाई मैनपुरी की राजनीति; DM दफ्तर में सौंपा ज्ञापन, जानिए छात्रों के समर्थन में क्यों उतरे किसान

पांच साल पहले हुई थी शादी

परिजनों ने बताया कि रहमुन निशा का मायका मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के शाहपुर में है। करीब पांच वर्ष पहले उनकी शादी जावेद से हुई थी। जावेद दिल्ली में सिलाई कारखाने में काम करते हैं। दंपति के दो छोटे बच्चे हैं—तीन वर्षीय बेटा उस्मान और दो वर्षीय बेटी परी। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

चित्रकूट घूमने आई NEET छात्रा के साथ गैंगरेप: वनकर्मी बनकर आए दरिंदे, बॉयफ्रेंड को बंधक बनाकर कर डाला कांड

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

एसीपी मेजा ब्रजेश पाठक ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं। फिलहाल मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच जारी है।

Location :  Prayagraj

Published :  23 July 2026, 4:48 PM IST