
मृतक (फाइल फोटो)
Prayagraj: प्रयागराज में मंगलवार सुबह मेजा रोड रेलवे स्टेशन के समीप झाड़ी में एक किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 14 वर्षीय समीर, पुत्र राजाराम, पांती गांव निवासी के रूप में हुई है। समीर घर से सोमवार दोपहर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों की हर जगह तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला।
शव मिलने पर परिजन बदहवास हो गए। सूचना मिलने के बाद मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह और मेजा रोड चौकी इंचार्ज हरिओम सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि किशोर के चेहरे को रुमाल से बांधा गया था और शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। इन परिस्थितियों ने हत्या की आशंका को और मजबूत कर दिया है।
महराजगंज: ट्रेलर से डीजल चोरी करते एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा, वीडियो वायरल
परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। समीर अपने परिवार में सबसे बड़ा था और उसके दो बहनें और एक छोटा भाई हैं। पिता राजाराम मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
शादी में चला तमंचे पर डिस्को, नाबालिग का पिस्टल के साथ वीडियो वायरल; आखिर क्या है पूरा मामला?
इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने बताया कि शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है, जिससे मामले की गुत्थी जल्द सुलझ सकती है। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और गवाहों से भी पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। कई ने इस घटना को बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करने वाला बताया। फिलहाल पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और किसी भी अहम सुराग को हाथ से नहीं जाने दे रही।
Location : Prayagraj
Published : 19 May 2026, 3:29 PM IST
Topics : crime news prayagraj news Teen Murder UP News UP Police