पैमाइश करने गए लेखपाल पर लाठी-डंडों से हमला, प्रतापगढ़ में कानून के रखवालों पर जानलेवा हमला

प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा क्षेत्र के विभारपुर गांव में जमीन की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम के साथ मारपीट का आरोप लगा है। घटना में लेखपाल के पैर में चोट आई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर रही है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 5 November 2026, 1:27 PM IST

Pratapgarh: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के विभारपुर गांव में जमीन की पैमाइश करने पहुंचे राजस्वकर्मियों से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि विपक्षी पक्ष के लोगों ने लेखपाल और कानूनगो पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में लेखपाल राकेश कुमार के पैर में चोट आई है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस की मौजूदगी में विवाद होता दिखाई दे रहा है।

एसडीएम के आदेश पर पैमाइश करने पहुंची थी राजस्व टीम

किलाई गांव के हल्का लेखपाल सुधीर कुमार मौर्य ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि विभारपुर गांव की मोहिनी देवी ने जमीन की पैमाइश के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। उपजिलाधिकारी के आदेश पर गुरुवार को वह कानूनगो राकेश सिंह के साथ मौके पर पैमाइश करने पहुंचे थे।

भूमि मापन विवाद (Img- Dynamite News)

ये भी पढ़े: गांव की गलियों से ऑल इंडिया के मैदान तक, प्रतापगढ़ की बेटियों ने कबड्डी में गाड़े झंडे

लाठी-डंडों से हमले और नक्शा फाड़ने का आरोप

लेखपाल के मुताबिक, पैमाइश के दौरान विपक्षी पक्ष के कई लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने राजस्वकर्मियों के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान जमीन से संबंधित नक्शा भी फाड़ दिया गया। लेखपाल ने आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना में अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों का प्रतापगढ़ में इलाज चलने की बात कही गई है।

वीडियो के आधार पर हो रही जांच

आसपुर देवसरा थाना प्रभारी राकेश चौरसिया ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर जांच-पड़ताल की जा रही है।

राजस्व टीम के साथ मारपीट (Img- Dynamite News)

ये भी पढ़े: पहले शराब पिलाई फिर रस्सी से गला घोंटा और डुबो दिया, प्रतापगढ़ में लड़की के चक्कर में दोस्ती का कत्ल!

विवाद हुआ तो होगी कार्रवाई

एसडीएम पट्टी सुनील कुमार ने बताया कि राजस्व टीम जमीन की पैमाइश के लिए गई थी। विवाद होने की जानकारी उन्हें नहीं है। यदि विवाद जैसी कोई बात सामने आती है तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Pratapgarh

Published :  5 November 2026, 1:27 PM IST