शादी में चला तमंचे पर डिस्को, नाबालिग का पिस्टल के साथ वीडियो वायरल; आखिर क्या है पूरा मामला?

प्रतापगढ़ में एक नाबालिग लड़की का पिस्टल के साथ डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शादी समारोह में हाथ में असलहा लेकर डांस करने वाली यह घटना पुलिस की जांच में है। हथियार असली है या नकली इसकी पुष्टि की जा रही है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 19 May 2026, 2:33 PM IST

Pratapgarh: प्रतापगढ़ जिले के मांधाता कोतवाली क्षेत्र के अकोड़िया गांव में 7 मई को आयोजित एक शादी समारोह के दौरान एक नाबालिग लड़की का पिस्टल के साथ डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में लड़की हाथ में कथित अवैध तमंचा लिए “पिस्टल डार्लिंग” गाने पर डांस करती नजर आ रही है। वीडियो की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो प्रयागराज से आई बारात के दौरान दर्ज किया गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़की नाबालिग है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह हाथ में असलहा लेकर डीजे की धुन पर डांस कर रही है। स्थानीय लोगों और पुलिस ने वीडियो की सत्यता की पुष्टि की और मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की संभावना जताई।

पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि हथियार असली था या नकली, और यह नाबालिग के पास कैसे आया। इसके अलावा, यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में अन्य लोग शामिल थे या नहीं।

औरैया में रात के सन्नाटे में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने लोडर को मारी टक्कर, चालक की मौत

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस उपाधीक्षक के अनुसार, रानीगंज के क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो अकोड़िया गांव में आयोजित विवाह समारोह का है और युवती बाराती पक्ष की है। युवती की पहचान थाना फूलपुर प्रयागराज के सहयोग से की जा रही है।

लाइसेंस कब मिलेगा साहब? 8 महीने से भटक रहे 18 हजार लोग, RTO से लेकर लखनऊ तक मामला अटका

जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि विवाह समारोह में शामिल अन्य लोग इस घटना में शामिल थे या नहीं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने स्थानीय लोगों और आम जनता में भारी चिंता पैदा कर दी है। नाबालिग के हाथ में असलहा होने की वजह से सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Location :  Pratapgarh

Published :  19 May 2026, 2:33 PM IST