New Delhi: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनकाउंटर में अमन गुर्जर को मारी गोली

दिल्ली के नई उस्मानपुर पुलिस स्टेशन के पास यमुना खादर इलाके में पुलिस और आरोपी अमन गुर्जर के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के न रुकने पर उस पर फायरिंग शुरु हुई , और दाहिने पैर पर गोली लग गई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 26 November 2026, 7:52 AM IST

New Delhi: के नए उस्मानपुर पुलिस स्टेशन के पास यमुना खादर इलाके में मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ उत्तर-पूर्वी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम और आरोपी अमन गुर्जर के बीच हुई। इस दौरान आरोपी अमन गुर्जर के पैर में गोली लगी और उसे जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें-मिस्र के काहिरा में भीषण सड़क हादसा, आग की लपटों में घिरीं कारें, 30 लोगों की मौत, 15 घायल

पुलिस टीम पर फायरिंग

कार्रवाई का विवरण  उत्तर-पूर्वी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने इलाके में घेराबंदी कर आरोपी अमन गुर्जर को रुकने का इशारा किया, जिसके बाद उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। गोली लगने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर इलाज के लिए शास्त्री पार्क स्थित जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच कर रही है।

अमन गुर्जर पर दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के दफ्तर के बाहर एक 26 वर्षीय युवक की हत्या करने का आरोप है, जिसके चलते उत्तर-पूर्वी जिले की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी हत्याकांड में शामिल एक अन्य 50,000 रुपये का इनामी आरोपी नसीम दुर्रानी पिछले सप्ताह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में यूपी एसटीएफ (STF), दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और बुलंदशहर पुलिस के संयुक्त अभियान में मारा गया था।

Location :  New Delhi

Published :  26 November 2026, 7:52 AM IST