दिल्ली में 17 साल के लड़के की हत्या, चार नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, जानें पक्के दोस्त कैसे बन गए दुश्मन
दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में 17 साल के किशोर की हत्या के मामले में पुलिस ने चार नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या की साजिश रचने और उसे अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू भी बरामद कर लिए हैं।