
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में गौकशी की कोशिश कर रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक अन्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से तीन जिंदा गोवंश, अवैध हथियार, गौकशी के उपकरण, दो बाइक और एक क्रेटा कार बरामद की है।
दरअसल, पूरा मामला मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि ग्राम तावली से लच्छेड़ा रोड स्थित जंगल में कुछ लोग गोवंश के साथ मौजूद हैं और गौकशी की तैयारी कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जंगल में घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में नदीम और बिलाल गोली लगने से घायल हो गए, जबकि आसिफ को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मौके से तीन जिंदा गोवंश, तीन तमंचे, कारतूस, गौकशी के उपकरण, बजाज पल्सर और स्प्लेंडर बाइक के साथ एक क्रेटा कार बरामद हुई है।
Location : Muzaffarnagar
Published : 11 November 2026, 3:31 PM IST