पापा अब कभी नहीं आएंगे! 5 साल की मासूम बेटी और 4 साल के बेटे के सिर से उठ गया पिता का साया, हाईटेंशन करंट के खौफनाक कहर ने ली जान

सीतापुर के पिसावां में पेड़ की डाल काटना 25 वर्षीय युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने के बाद युवक की अस्पताल में मौत हो गई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 16 September 2026, 1:48 PM IST

Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के पिसावां थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पेड़ की डाल काटते समय हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुलखे उर्फ मख्खे के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।

महोली मार्ग किनारे पेड़ काटने गया था युवक

परिजनों के अनुसार, गांव के ही एक व्यक्ति के बुलाने पर मुलखे महोली मार्ग के किनारे पेड़ की डाल काटने गया था। पेड़ के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही थी। डाल काटते समय युवक तार के संपर्क में आ गया और करंट लगने से पेड़ से नीचे गिर पड़ा।

खेलने निकले थे दो मासूम, तालाब में डूबकर चली गई जान; सीतापुर में 5 और 6 साल के बच्चों की मौत से मचा कोहराम

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने युवक को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिसावां पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था

मुलखे पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके परिवार में पत्नी रोशनी, पांच वर्षीय बेटी लक्ष्मी और चार वर्षीय बेटा सचिन हैं। परिजनों ने बताया कि परिवार के पास खेती की जमीन नहीं थी। मुलखे मजदूरी करके घर का खर्च चलाता था। उसके पिता धनश्याम की भी कुछ दिन पहले मौत हो चुकी थी।

सीतापुर में मासूम से कुकर्म, खेलने के बहाने गन्ने के खेत में ले गया था आरोपी; कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

पुलिस ने शुरू की जांच

थानाध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से युवक की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Sitapur

Published :  16 September 2026, 1:48 PM IST