‘मैं DCP साहब का ड्राइवर हूं…’ नोएडा हिंसा के आरोपी का दावा सुन पुलिस भी दंग

नोएडा हिंसा मामले में गिरफ्तार आरोपी की असली पहचान सामने आने के बाद पुलिस जांच ने नया मोड़ ले लिया है। खुद को DCP का ड्राइवर बताने वाला यह शख्स आखिर किन लोगों से जुड़ा था और उसका मकसद क्या था?

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 22 May 2026, 11:06 AM IST

Noida: नोएडा में हुए मजदूरों के हिंसक आंदोलन में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बड़ी बात यह है कि यह व्यक्ति खुद को नोएडा पुलिस में एक DCP का ड्राइवर बताता था। पुलिस ने सर्विलांस और टेक्निकल टीम की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को भी कब्जे में ले लिया है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है।

क्या है आरोपी का इतिहास?

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम अनिल कुमार है और मूल रूप से वह हापुड़ में स्थित बाबूगढ़ छावनी का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को नोएडा के फेस दो थाना क्षेत्र में स्थित मदरसन कंपनी के पास से गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी अनिल कुमार खुद को सरकारी कर्मचारी या फिर नोएडा में तैनात DCP का चालक बताता था, लेकिन यह गलत है।

बंगाल की महिला सांसद का गला काटने वाला मामला नोएडा पहुंचा, समाजवादी अधिवक्ता सभा ने कहा- अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज करो

पुलिस की छवि को किया बदनाम

अनिल कुमार दिल्ली में एक संस्था में कार्य करने वाले व्यक्ति का ड्राइवर है। करीब 2 साल पहले आरोपी रिचा ग्लोबल कंपनी में काम करता था। बताया जा रहा है कि आरोपी लोगों से कहता था कि उसको पुलिस ने रिचा कंपनी के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़वाया है, लेकिन यह जानकारी गलत थी। पुलिस इस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है और पुलिस का कहना है कि आगे भी जो भी व्यक्ति इस मामले में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मथुरा में बवाल के बाद सन्नाटा, कार्रवाई के डर से गांव खाली, प्रशासन हाई अलर्ट पर

हिंसक आंदोलन का पाकिस्तान से कनेक्शन

बता दें कि नोएडा में पिछले महीने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर मजदूरों ने प्रदर्शन किया था, लेकिन इस प्रदर्शन ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। इस हिंसक आंदोलन में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। गाड़ियों के शोरूम में तोड़फोड़ तक की गई थी। जब पुलिस ने इस मामले में जांच की तो पता चला की प्लानिंग के तहत इस हिंसा को उग्र बनाया था। नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा था कि इस हिंसा का आंदोलन पाकिस्तान से है। इस हिंसक आंदोलन में अभी तक काफी लोग जेल जा चुके हैं।

Location :  Noida

Published :  22 May 2026, 11:06 AM IST