Twisha Sharma Death Case: AIIMS टीम भोपाल पहुंची, होगा दूसरा पोस्टमार्टम

Noida की मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। Bhopal में Twisha Sharma Death Case में दिल्ली AIIMS की एक टीम भोपाल पहुंच गई है। आज उनका दूसरा Postmortem किया जाएगा। एम्स दिल्ली की टीम Twisha Sharma के शव का Postmortem करेगी और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इससे जांच में पारदर्शिता बनी रहेगी और मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 24 May 2026, 2:18 PM IST

Noida Desk: नोएडा की रहने वाली 33 वर्षीय मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। Bhopal Twisha Sharma Death Case में आज बड़ा घटनाक्रम होने जा रहा है। दिल्ली AIIMS की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भोपाल पहुंच चुकी है, जहां ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम किया जाएगा। AIIMS Delhi Team Autopsy Twisha के तहत पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी, ताकि जांच में पारदर्शिता बनी रहे और मौत की असली वजह सामने आ सके।

हाई कोर्ट के आदेश पर बना मेडिकल बोर्ड

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के निर्देश के बाद AIIMS दिल्ली ने चार सदस्यीय मेडिकल बोर्ड गठित किया है। Jabalpur High Court Orders Autopsy के बाद यह टीम भोपाल AIIMS में ट्विशा शर्मा का विस्तृत दूसरा पोस्टमार्टम करेगी। माना जा रहा है कि Twisha Sharma Re Post Mortem से मौत के कारणों को लेकर कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके स्थित अपने ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली थीं। उनकी शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी। घटना के बाद परिवार ने दहेज उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे।

सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

Twisha Sharma Death Case अब राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा कानूनी मामला बन चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लिया है। सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड जानकारी के मुताबिक अदालत ने मीडिया रिपोर्ट्स और मामले से जुड़ी परिस्थितियों को देखते हुए सुनवाई का फैसला किया।

चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्य बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की पीठ सोमवार 25 मई को इस मामले की सुनवाई करेगी। केस का शीर्षक रखा गया है — “एक युवती की उसके ससुराल में अप्राकृतिक मृत्यु में कथित संस्थागत पूर्वाग्रह और प्रक्रियात्मक अनियमितताएं।”

पति गिरफ्तार, सास पर भी FIR

ट्विशा शर्मा की मौत के बाद उनके पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया था। गिरिबाला सिंह पूर्व जिला जज रह चुकी हैं और वर्तमान में भोपाल जिला उपभोक्ता न्यायालय की अध्यक्ष हैं।

FIR दर्ज होने के बाद समर्थ सिंह करीब 10 दिनों तक फरार रहा। शुक्रवार शाम वह जबलपुर जिला अदालत में आत्मसमर्पण करने पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय अदालत ने उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

वहीं, परिवार लगातार Twisha Sharma CBI Investigation की मांग कर रहा है। परिवार का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए CBI जांच बेहद जरूरी है।

स्मार्टफोन ओवरहीटिंग से बैटरी फूलने और बंद होने का खतरा, जानें गर्मी में डिवाइस कैसे रखें सुरक्षित

CBI जांच की मांग तेज

मध्य प्रदेश सरकार ने मामले की CBI जांच की सिफारिश भी कर दी है। ट्विशा शर्मा के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए जल्द से जल्द CBI को जांच शुरू करनी चाहिए। फिलहाल पूरे देश की नजर आज होने वाले दूसरे पोस्टमार्टम और सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर टिकी हुई है।

Location :  Noida

Published :  24 May 2026, 12:06 PM IST