एक-दो नहीं बल्कि पूरे दस ताबड़तोड़ वार… प्यार में पागल बीटेक इंजीनियर बना हैवान, बिहार से ऐसे शिकंजे में आया कातिल

नोएडा के बरौला पीजी में असम की 19 वर्षीय महक अहमद की चाकू से 10 वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। कातिल रमन राज वारदात के बाद कमरे पर ताला लगाकर फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने सर्विलांस की मदद से बिहार से गिरफ्तार कर लिया है।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 13 August 2026, 8:50 AM IST

Noida: नोएडा के बरौला इलाके में स्थित एक पेइंग गेस्ट (PG) आवास में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। असम के डिब्रूगढ़ की रहने वाली 19 वर्षीय महक अहमद अपनी मर्जी से और परिवार को बिना बताए करीब तीन सप्ताह पहले नोएडा आई थी। यहां वह एक स्थानीय कॉल सेंटर में नौकरी कर रही थी और अपनी सहेली संजना के साथ बरौला के एक तीन मंजिला पीजी में रह रही थी। किसी को यह अंदाजा नहीं था कि नोएडा की चमकदार दुनिया इस युवा जान के लिए इतनी खतरनाक साबित होगी और एक मामूली विवाद उसकी जिंदगी का अंत कर देगा।

कमरे में मिला लहूलुहान शव

पुलिस की शुरुआती जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, हत्यारे ने महक के शरीर पर धारदार हथियार से एक-दो नहीं बल्कि पूरे दस ताबड़तोड़ वार किए थे। शरीर पर आए गंभीर जख्मों के कारण अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, जिसने कुछ ही पलों में उसकी सांसें हमेशा के लिए रोक दीं। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद शातिर कातिल ने कमरे के दरवाजे पर बाहर से ताला लगाया और मौके से फरार हो गया। जब कमरे से अजीब सी दुर्गंध आनी शुरू हुई, तब इस खौफनाक राज से पर्दा उठा।

Muzaffarnagar: कांवड़ यात्रा की भीड़ में आखिर कौन कर रहा था बाइक गायब? पुलिस ने खोला राज तो सामने आए सगे भाइयों के नाम

बीटेक पास सनकी आशिक निकला कातिल

इस जघन्य हत्याकांड के केंद्र में बिहार के कटिहार का रहने वाला रमन राज नाम का शख्स है। बीटेक की डिग्री हासिल कर चुका रमन एक आईटी कंपनी में काम करता था, लेकिन पिछले कुछ समय से वह बेरोजगार था। उसी पीजी में रहने के दौरान उसकी मुलाकात और बातचीत महक से हुई थी। आठ अगस्त की रात जब महक और उसकी सहेली संजना कमरे के बाहर टहल रही थीं, तब रमन शराब के नशे में धुत था। किसी बात पर हुई कहासुनी ने इतना भयानक रूप ले लिया कि उसने बेरहमी से महक की जिंदगी छीन ली। दस अगस्त को जब महक का फोन बंद मिला और कमरा लॉक था, तो सहेली की चिंता बढ़ गई।

सर्विलांस की तकनीकी से बिछा पुलिस का जाल

हत्या की भनक लगते ही आरोपी रमन राज अपनी पहचान छुपाकर अंधेरे में गायब हो गया था। लेकिन नोएडा कमिश्नर पुलिस की सर्विलांस टीम ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए उसके हर कदम पर नजर रखनी शुरू कर दी। मोबाइल की लाइव लोकेशन ने कातिल के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया और उसकी मौजूदगी बिहार के कटिहार में ट्रेस हो गई। बिना एक पल गंवाए नोएडा पुलिस की विशेष टीम ने बिहार के लिए कूच किया और बुधवार की सुबह आरोपी को उसके गृह जनपद से धर दबोचा।

रात के अंधेरे में चोरी, दिन के उजाले में हथकड़ी; देवरिया में कुख्यात का काला कारनामा उजागर

पुलिस की गिरफ्त में कातिल

इस सनसनीखेज वारदात को लेकर एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि मुख्य आरोपी रमन राज को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे ट्राएंट पर नोएडा लाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर दस वार की पुष्टि होने के बाद पुलिस अब इस बात की तह तक जाने में जुटी है कि आखिर उस रात ऐसा क्या हुआ था जिसके चलते एक बीटेक इंजीनियरशीत शैतान बन गया। पुलिस हिरासत में पूछताछ के बाद इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री की सभी परतों से पर्दा उठ जाएगा। फिलहाल, मृतका महक का अंतिम संस्कार नोएडा में ही कर दिया गया है।

Location :  Noida

Published :  13 August 2026, 8:50 AM IST