Nainital News: ‘बेटा तू कहां है’ 10 दिन से नयना पीक की वीरान पहाड़ियों में गूंज रही मां-बाप की बेबस पुकार

नैनीताल में नयना पीक की ट्रेकिंग के दौरान लापता हुए छात्र अर्नव सिंह का दसवें दिन भी कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस, एसडीआरएफ और वन विभाग की टीमें ड्रोन की मदद से लगातार तलाश अभियान चला रही हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 15 November 2026, 7:10 PM IST

Nainital: उत्तराखंड के नैनीताल में नयना पीक की पहाड़ी पर ट्रेकिंग के दौरान लापता हुए छात्र अर्नव सिंह का 10वें दिन भी कोई पता नहीं चल सका। पुलिस, एसडीआरएफ और वन विभाग की टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी हैं। रविवार को नारायण नगर से कैमल्स बैक की पहाड़ी तक सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। दुर्गम स्थानों की जांच के लिए ड्रोन की भी मदद ली गई, लेकिन टीमों को न तो अर्नव का कोई सुराग मिला और न ही कोई संदिग्ध वस्तु बरामद हुई।

सफेद चमकती वस्तु दिखने के बाद शुरू हुई तलाशी

शनिवार रात नारायण नगर के स्थानीय लोगों ने कैमल्स बैक की पहाड़ी पर सफेद रंग की एक वस्तु चमकती हुई देखी थी। लापता छात्र अर्नव सिंह के सफेद स्वेटर पहने होने की जानकारी सामने आने के बाद इस सूचना को गंभीरता से लिया गया। रविवार सुबह पुलिस, एसडीआरएफ और वन विभाग की टीमें संबंधित स्थान पर पहुंचीं और तलाशी अभियान शुरू किया। टीमों ने नारायण नगर से कैमल्स बैक की पहाड़ी तक सघन तलाशी ली। पहाड़ी के दुर्गम हिस्सों की जांच के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। हालांकि, काफी खोजबीन के बाद भी वहां कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। सफेद रंग की चमकती हुई वस्तु को लेकर मिली सूचना से भी अर्नव के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

ये भी पढ़े: नैनीताल में इंसानियत शर्मसार, जिला अस्पताल के बाहर मिला छह माह का भ्रूण, मचा हड़कंप

छह नवंबर को दोस्तों के साथ ट्रेकिंग पर गया था अर्नव

जानकारी के मुताबिक, अर्नव सिंह छह नवंबर को अपने चार दोस्तों के साथ नयना पीक की ट्रेकिंग पर गया था। इसके बाद से वह लापता है। उसकी तलाश के लिए नयना पीक के जंगलों में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा कैमल्स बैक, नारायण नगर, गैरिखेत और पंगोट सहित आसपास के इलाकों में भी खोजबीन की जा रही है। अर्नव की तलाश के लिए पुलिस ने ट्रेकिंग रूट, शहर के प्रमुख चौराहों और प्रवेश मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। इन कैमरों से भी अब तक कोई अहम जानकारी नहीं मिल पाई है। इस तरह अलग-अलग स्थानों पर तलाशी और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बावजूद छात्र का पता नहीं चल सका है।

ये भी पढ़े: दिवाली पर बाजारों में जरा संभलकर! नैनीताल पुलिस की तीसरी आंख से बचना मुश्किल, CCTV कैमरों से होगी हर हरकत पर नजर

तकनीकी पहलुओं की भी जांच कर रही पुलिस

छात्र की तलाश को लेकर पुलिस और अन्य संबंधित टीमें लगातार अभियान चला रही हैं। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि अर्नव की तलाश के लिए टीमें लगातार जुटी हुई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मामले से जुड़े तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। 10 दिन बीतने के बाद भी अर्नव का कोई सुराग नहीं मिलने से उसकी तलाश जारी है। पुलिस, एसडीआरएफ और वन विभाग की टीमें आसपास के इलाकों में खोजबीन कर रही हैं। फिलहाल कैमल्स बैक की पहाड़ी पर सफेद वस्तु दिखने की सूचना से भी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

Location :  Nainital

Published :  15 November 2026, 7:10 PM IST