
11 अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार (IMG: Dynamite News)
Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में खालापार पुलिस ने चेकिंग के दौरान कथित हथियार तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से 11 अवैध पिस्तौल और तमंचे, 30 जिंदा कारतूस तथा घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
सीओ सदर सुनील कुमार के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध हथियार लेकर जा रहे हैं। इसके बाद खालापार पुलिस ने सर्टेन स्कूल के पीछे चेकिंग शुरू की। इस दौरान एक बाइक पर तीन लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे बाइक की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया।
UP Police Encounter: मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़, इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली
पुलिस के अनुसार, तलाशी में चार .32 बोर की पिस्तौल, पांच .315 बोर के तमंचे, एक 12 बोर का तमंचा और एक .32 बोर का तमंचा बरामद हुआ। इसके अलावा .32 बोर के 20 और .315 बोर के 10 जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित उर्फ अलादीन, वैभव उर्फ विश्व और आकाश उर्फ काला के रूप में की है। सीओ सदर ने बताया कि अंकित के खिलाफ 21 और आकाश के खिलाफ सात मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ अन्य गंभीर मामलों में भी मुकदमे दर्ज होने की जानकारी मिली है।
Farmer Protest: मुजफ्फरनगर में किसानों की महा-आंदोलन की तैयारी, GIC मैदान में तोमर की ललकार
पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही हथियारों की आपूर्ति और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
Location : Muzaffarnagar
Published : 12 October 2026, 7:32 PM IST