
स्कूल जा रही छात्राओं से छेड़छाड़ (Img: Dynamite News)
Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप को लेकर हंगामा हो गया। छात्राओं के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया तो आरोपी पक्ष पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप है। घटना के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मामला है मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र का जहां शुक्रवार सुबह दो छात्राएं स्कूल जाने के दौरान मंदिर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान एक युवक ने छात्राओं के साथ अभद्र इशारे और छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। जिसकी सूचना जब छात्राओं ने अपने परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।
ये भी पढ़ें: पायलट के पास आई शराब की गंध, टेस्ट में खुला राज; फ्लाइट से उतारकर लिया एक्शन
परिजनों द्वारा घटना का विरोध किए जाने के बाद विवाद बढ़ गया। छात्राओं के परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक और उसके परिवार के कुछ सदस्यों ने छात्राओं के परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सूचना मिलने पर बुढ़ाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने छात्राओं से पूछताछ की और शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, शिकायत में जिन लोगों के नाम दिए गए हैं, उन्हें हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाड़िक ने बताया कि 25 सितंबर 2026 की सुबह 9 बजे बुढ़ाना थाने पर दो छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की सूचना मिली थी। जब छात्राएं स्कूल जा रही थी तभी रास्ते में आरिस नामक युवक ने छात्राओं के साथ गंदे इशारे करते हुए छेड़खानी किया। इसी क्रम मे जब परिजन विरोध करने पहुंचे तो आरोपी की बहन और परिवार के कुछ सदस्यों ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। मामले में अभियोग पंजीकृत कर नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें: आठ माह की गर्भवती विवाहिता से मारपीट, गर्भ में बच्चे की मौत का आरोप; पति समेत पांच पर केस दर्ज
वहीं इस मामले में एक छात्रा के परिजन ने बताया की लड़कियां रोज स्कूल जाती हैं। आज जाते समय मंदिर में माथा टेकने गई तो उसी रास्ते में लड़के की दुकान पड़ती है, तो उसने लड़कियों का छेड़ा और उनके बाल पकड़े और उनको खींचा, जिसके बाद लड़की ने फोन करके अपनी मम्मी को बुलाया। पीड़िता के भाई ने कहा कि उनके साथ मारपीट की और जब मेरा भाई गया उनके साथ मारपीट की गई।
Location : muzaffarnagar
Published : 25 September 2026, 3:44 PM IST
Topics : crime news muzaffarnagar news UP News Viral video