देखते ही देखते ये क्या हुआ? मुजफ्फरनगर में अचानक उठीं भयंकर आग की लपटें

मुजफ्फरनगर के शिव चौक के पास भगत सिंह रोड स्थित संजय क्रोकरी सेंटर के गोदाम में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई। गोदाम में प्लास्टिक और कागज का सामान होने से आग तेजी से फैल गई और पीछे की दीवार भी भरभराकर गिर गई। आग की वजह की जांच जारी है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 31 July 2026, 6:46 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: जनपद में शुक्रवार शाम को एक बड़े हादसे से अफरा-तफरी मच गई। शहर के व्यस्ततम इलाके शिव चौक के निकट भगत सिंह रोड पर स्थित संजय क्रोकरी सेंटर के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। गोदाम में भारी मात्रा में प्लास्टिक और कागज का सामान रखे होने के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया।

धुआं उठता देख लोगों ने मचाया शोर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे गोदाम से धुआं उठता देख लोगों ने शोर मचाया। देखते ही देखते आग की लपटें पूरे गोदाम में फैल गईं। आग इतनी भयंकर थी कि गोदाम के पीछे की दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे आसपास के दुकानदारों और रहवासियों में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि घटना के समय गोदाम के अंदर कोई मौजूद नहीं था।

Muzaffarnagar: भाई की मौत, ‘अपनों’ की नीयत खराब, करोड़ों की वसीयत में अपनों ने ही बुना साजिश का जाल

तीन दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग ने तत्परता दिखाते हुए तीन फायर टेंडर की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया। भीड़भाड़ वाला इलाका होने के कारण फायर ब्रिगेड को मौके तक पहुंचने में थोड़ी परेशानी भी हुई। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि धुएं के गुबार दूर तक दिखाई दे रहे थे।

एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी अमित जैन पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले भीड़ को नियंत्रित कर कानून व्यवस्था संभाली और लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा। साथ ही फायर विभाग की टीम को सावधानीपूर्वक राहत और बचाव कार्य करने के दिशा-निर्देश दिए।

Muzaffarnagar: बेरोजगार युवाओं का आंदोलन रुकने वाला नहीं…” राकेश टिकैत के बयान ने बढ़ाई सरकार की टेंशन

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं

एसपी सिटी अमित जैन ने बताया कि भगत सिंह रोड पर क्रोकरी शोरूम के गोदाम में आग लगने की सूचना पर तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची थी। तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, जो राहत की बात है।

हालांकि आग लगने से दुकान मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, मामले की जांच कराई जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  31 July 2026, 6:42 PM IST

Related News

Advertisement