Muzaffarnagar: बेरोजगार युवाओं का आंदोलन रुकने वाला नहीं…” राकेश टिकैत के बयान ने बढ़ाई सरकार की टेंशन

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने रोजगार आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि यह युवाओं का शांतिपूर्ण आंदोलन है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि आंदोलनकारियों के साथ सख्ती हुई तो आंदोलन और तेज होगा। टिकैत ने दावा किया कि 15 अगस्त तक यह आंदोलन देश के कई शहरों में फैल सकता है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 24 July 2026, 12:22 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मुजफ्फरनगर में रोजगार आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं का आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है और इसे उग्र बताना सही नहीं है। टिकैत ने सरकार से अपील की कि वह आंदोलनकारियों से बातचीत कर समाधान निकाले, न कि सख्ती का रास्ता अपनाए।

'सख्ती हुई तो आंदोलन और फैलेगा'

राकेश टिकैत ने कहा कि यदि आंदोलन में शामिल युवाओं के साथ बल प्रयोग या लाठीचार्ज किया गया तो इसका असर केवल प्रदर्शन स्थल तक सीमित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा, "पीटकर जाएंगे तो चिंगारी बनेंगे बच्चे।" उनके अनुसार, आंदोलन से लौटने वाले युवा अपने-अपने क्षेत्रों में इस मुद्दे को और मजबूती से उठाएंगे।

15 अगस्त तक आंदोलन बढ़ने का दावा

टिकैत ने दावा किया कि रोजगार और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर चल रहा आंदोलन आने वाले दिनों में और व्यापक हो सकता है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक यह आंदोलन देश के कई शहरों में फैल सकता है और अधिक संख्या में युवा इससे जुड़ सकते हैं।

रात में ट्यूबेल की झोपड़ी में सोने गए पूर्व प्रधान… सुबह जो दिखा, उससे पूरे गांव में मच गया हड़कंप

'यह किसी संगठन का नहीं, युवाओं का आंदोलन'

उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी एक संगठन का नहीं, बल्कि बेरोजगारी और पेपर लीक जैसी समस्याओं से परेशान युवाओं की आवाज है। उन्होंने यह भी बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा ने इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।

अमरीकी कनेक्शन पर पुलिस का बड़ा खुलासा, जानिए नेपाल सीमा पर कैसे पकड़ा गया अजनाला हमले का आरोपी?

सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

राकेश टिकैत ने आरोप लगाया कि सरकार इस आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश कर रही है, जबकि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पुलिस का रवैया सरकार की नीति को दर्शाता है और यदि प्रदर्शनकारियों के साथ सख्ती की गई तो इसका राजनीतिक नुकसान सरकार को उठाना पड़ सकता है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  24 July 2026, 12:09 PM IST

Related News

Advertisement