UP News: मेरठ में शर्मनाक वारदात, छेड़छाड़ से तंग छात्रा ने छोड़ा स्कूल, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। आरोप है कि दो युवकों ने घर में घुसकर बदसलूकी और मारपीट की। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। परिवार न्याय के लिए थाने के चक्कर काट रहा है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 9 June 2026, 5:46 PM IST

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां लगातार छेड़छाड़ से परेशान होकर एक छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया। आरोप है कि इलाके के दो युवकों वसीम और सलमान द्वारा छात्रा को लंबे समय से परेशान किया जा रहा था, जिससे उसका जीवन भय और दहशत में बदल गया।

घर में घुसकर की गई बदसलूकी और मारपीट का आरोप

पीड़ित परिवार के अनुसार, जब छात्रा ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपियों ने सारी सीमाएं पार कर दीं। आरोप है कि दोनों युवकों ने छात्रा को जबरन घर में खींचकर उसके साथ बदसलूकी की। इस दौरान बीच-बचाव करने आई उसकी मां और मौसी के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई। घटना के बाद परिवार सदमे में है और छात्रा मानसिक रूप से काफी डरी हुई बताई जा रही है।

डर के कारण स्कूल छोड़ने को मजबूर हुई छात्रा

लगातार धमकियों और डर के माहौल के कारण छात्रा ने स्कूल जाना पूरी तरह बंद कर दिया है। परिवार का कहना है कि आरोपी खुलेआम धमकी दे रहे हैं, जिससे उनकी बेटी का भविष्य प्रभावित हो रहा है। इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

आस्था से चमकी अयोध्या की अर्थव्यवस्था: ढाई साल में 12 करोड़ भक्तों ने किए दर्शन, चढ़ावा 3,000 करोड़ पार!

थाने के चक्कर काट रहा पीड़ित परिवार

पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए स्थानीय थाने का रुख किया, लेकिन आरोप है कि पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। परिवार का कहना है कि वे कई दिनों से थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन मिल रहा है।

नशे में धुत पति का खौफनाक कदम: झगड़े के बाद घर में लगाई आग, पूरे मोहल्ले में मचा हड़कंप

पुलिस की निष्क्रियता पर उठे सवाल

इस मामले में पुलिस की ढुलमुल कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि कार्रवाई न होने से आरोपियों के हौसले और बढ़ गए हैं। अब पीड़ित परिवार ने उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की है ताकि उन्हें न्याय मिल सके और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो सके।

Location :  Meerut

Published :  9 June 2026, 5:46 PM IST